ब्रेकिंग
बिहार में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 71 लाख की खेप बरामद; एक तस्कर गिरफ्तारछात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्टगया में साइबर ठगी के बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार; 15 मोबाइल, 6 लैपटॉप समेत कई उपकरण जब्तCM सम्राट की बड़ी पहल... सड़क-पुल के लिए 21 हजार करोड़, RCD और नाबार्ड के बीच करारबिहार में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 71 लाख की खेप बरामद; एक तस्कर गिरफ्तारछात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्टगया में साइबर ठगी के बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार; 15 मोबाइल, 6 लैपटॉप समेत कई उपकरण जब्तCM सम्राट की बड़ी पहल... सड़क-पुल के लिए 21 हजार करोड़, RCD और नाबार्ड के बीच करार

अच्छी खबर : नवीनगर बिजली घर से जल्द मिलेगी बिजली, आज होगा फाइनल ट्रायल

AURANGABAD : नवीनगर बिजली घर की दो यूनिट से जून से बिहार को बिजली मिलने लगेगी. पहली यूनिट से बिहार को बिजली मिल रही है इसके साथ ही अब बिजली घर के स्टेज-वन का निर्माण भी पूरा

अच्छी खबर : नवीनगर बिजली घर से जल्द मिलेगी बिजली, आज होगा फाइनल ट्रायल
First Bihar
2 मिनट

AURANGABAD : नवीनगर बिजली घर की दो यूनिट से जून से बिहार को  बिजली मिलने लगेगी. पहली यूनिट से बिहार को बिजली मिल रही है इसके साथ ही अब बिजली घर के स्टेज-वन का निर्माण भी पूरा हो जाएगा. दोनों यूनिट से कमर्शियल उत्पादन शुरू होने के बाद बिहार को 1034 मेगावाट बिजली मिलने लगेगी. नवीनगर बिजली घर की दूसरी यूनिट का ट्रायल किया जा रहा है. आज शाम तक इसका अंतिम ट्रायल पूरा कर लिया जाएगा. उधर तीसरी यूनिट को भी ग्रीड से जोड़ दिया गया है. 


गौरतलब है कि दो चरणों में बिजली घर के निर्माण से बिहार की बाजार पर निर्भरता कम होगी. स्टेज-1 में 660 मेगावाट क्षमता की तीन यूनिट स्थापित की गई है. इस बिजलीघर की 1980 मेगावाट बिजली से बिहार को 1551 मेगा मार्ट का कोटा निर्धारित किया गया है. हर यूनिट से बिहार को 517 मेगावाट बिजली मिलेगी. 


आपको बता दें कि नवीनगर बिजलीघर का निर्माण नवीनगर पावर जेनरेटिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड की ओर से किया जा रहा है. इस कंपनी का गठन बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी और एनटीपीसी के 50:50 फीसदी के संयुक्त तत्वाधान में किया गया है. 


वहीं, औरंगाबाद के नवीनगर में ही एनटीपीसी और भारतीय रेल का संयुक्त उपक्रम नवीनगर रेल बिजली कंपनी की 1000 मेगावाट क्षमता का बिजली घर बन रहा है. इसके तहत 250-250 मेगा वाट की चार यूनिटों का निर्माण होना है. बिहार को 10 फ़ीसदी हिस्सेदारी दी गई है. 4 यूनिट से बिहार को 100 मेगावाट बिजली मिलेगी. तीन यूनिटों का निर्माण पूरा हो चुका है. चौथी यूनिट का निर्माण जून 2021 तक पूरा हो जाएगा. अभी 75 मेगावाट बिजली की आपूर्ति हो रही है, पूरा हो जाने के बाद बिहार को अतिरिक्त बिजली की आपूर्ति होने लगेगी.