ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, छठ पूजा में आया हुआ था घर✦बिहार की संस्कृति ने खींचा जापानी महिला का दिल, जापान से छठ मनाने पहुंचीं नवादा✦बिहार में 10 IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, अमृषा बैंस, साहिला और वैभव श्रीवास्तव बने अपर सचिव✦मैथिली ठाकुर के जमीन विवाद में प्रशासन का एक्शन: पोखरभिंडा में सरकारी रास्ते से हटाया अतिक्रमण, ग्रामीणों की शिकायत पर हुई मापी✦देश अंबेडकर के संविधान से चलेगा, बुलडोजर से नहीं: JDU एमएलसी का बड़ा बयान, मुसलमानों की अनदेखी अंग्रेज भी करते थे, आज चंद लोग मलाई खा रहे हैं✦मुजफ्फरपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, छठ पूजा में आया हुआ था घर✦बिहार की संस्कृति ने खींचा जापानी महिला का दिल, जापान से छठ मनाने पहुंचीं नवादा✦बिहार में 10 IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, अमृषा बैंस, साहिला और वैभव श्रीवास्तव बने अपर सचिव✦मैथिली ठाकुर के जमीन विवाद में प्रशासन का एक्शन: पोखरभिंडा में सरकारी रास्ते से हटाया अतिक्रमण, ग्रामीणों की शिकायत पर हुई मापी✦देश अंबेडकर के संविधान से चलेगा, बुलडोजर से नहीं: JDU एमएलसी का बड़ा बयान, मुसलमानों की अनदेखी अंग्रेज भी करते थे, आज चंद लोग मलाई खा रहे हैं

नाव पलटने से गंगा में डूबे 8 लोग, एक की हुई मौत

BHAGALPUR: भागलपुर के तिलकपुर गंगा नदी में छोटी नाव के पलटने से 8 लोग डूब गये। हालांकि 7 लोगों ने तैरकर अपनी जान बचायी जबकि एक महिला की मौक पर ही मौत हो गयी है। मृतका की पहचान तिलक

नाव पलटने से गंगा में डूबे 8 लोग, एक की हुई मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर के तिलकपुर गंगा नदी में छोटी नाव के पलटने से 8 लोग डूब गये। हालांकि 7 लोगों ने तैरकर अपनी जान बचायी जबकि एक महिला की मौक पर ही मौत हो गयी है। मृतका की पहचान तिलकपुर गांव के यादव टोला निवासी कौलिसिया देवी के रूप में हुई है। 


ग्रामीणों ने बताया कि गंगा में तेज हवा और बहाव के कारण छोटी नाव अचानक पलट गई। छोटी नाव पर कुल आठ लोग सवार थे। सात लोगों ने तो तैरकर अपनी जान बचा ली लेकिन एक महिला को नहीं बचाया जा सका। 


किसी तरह महिला को बाहर निकाला गया लेकिन अस्पताल ले जाने के दौरान ही महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। महिला के पति का नाम स्व.अरुण यादव बताया जा रहा हैं। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस एवं बीडीओ मनोज कुमार मुर्मू ने घटना की जानकारी ली और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिये भागलपुर मायागंज भेजा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता