ब्रेकिंग
छात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलानसद्भावना एक्सप्रेस में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, होटल मैनेजर समेत 4 गिरफ्तारसैटेलाइट टाउनशिप का विरोध: मंत्री के सामने जमीन मालिकों ने की नारेबाजी, कहा..'निकलो खेत खलिहानों से जंग लड़ों बेइमानों से' सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचाछात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलानसद्भावना एक्सप्रेस में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, होटल मैनेजर समेत 4 गिरफ्तारसैटेलाइट टाउनशिप का विरोध: मंत्री के सामने जमीन मालिकों ने की नारेबाजी, कहा..'निकलो खेत खलिहानों से जंग लड़ों बेइमानों से' सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचा

शूटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गए नवादा के नेशनल निशानेबाज प्रियांशु की दिल्ली होटल में करंट लगने से मौत, इलाके में पसरा मातम

NAWADA: शूटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गए निशानेबाज प्रियांशु कुमार चौरसिया की रविवार को दिल्ली के एक होटल में करंट लगने से मौत हो गई. प्रियांशु पकर

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

NAWADA: शूटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गए निशानेबाज प्रियांशु कुमार चौरसिया की रविवार को दिल्ली के एक होटल में करंट लगने से मौत हो गई. 


प्रियांशु पकरीबरावां थाना इलाके के छतरवार गांव के राजेंद्र प्रसाद चौरसिया का पुत्र था. घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिवार के सभी सदस्य दिल्ली रवाना हो गए हैं. मृतक के चाचा मनोज कुमार चौरसिया ने बताया कि प्रियांशु आठ अक्टूबर को अपने कोच के साथ दिल्ली गया था. वहां वह होटल कलेक्शन ओयो में ठहरा हुआ था. होटल कर्मियों ने फोन पर घटना की जानकारी दी. 


बताया कि प्रियांशु बाथरूम में नहाने गया था. वहीं उसे करंट लग गया. जिसके बाद उसे अपोलो अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

देहरादून में रहकर कर रहा था पढ़ाई
चाचा मनोज ने बताया कि प्रियांशु देहरादून में रहकर पढ़ाई कर रहा थ और निशानेबाजी भी सीख रहा था. वह पिछले साल केरल के तिरूवनंतपुरम में आयोजित प्रतियोगिता में परचम लहराया था और उसका चयन नेशनल टीम के लिए हुआ था. 15 साल की उम्र में ही कई गोल्ड मेडल जीत चुका है. पिछले साल 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन किया था. चाचा ने बताया कि प्रियांशु का ओलंपियाड का सपना अधूरा रहा गया. 

रिपोर्टिंग
I

रिपोर्टर

ILLU SINHA

FirstBihar संवाददाता