ब्रेकिंग
सरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडसरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांड

नरपतगंज से अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ, सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने दिखाई हरी झंडी

नरपतगंज से अमृतसर जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस का शुभारंभ, सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। सीमांचल क्षेत्र के यात्रियों के लिए बड़ी सौगात।

बिहार
नया अररिया बनाने का संकल्प
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARARIA: अमृतसर तक जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन शुक्रवार से नरपतगंज से शुरू हो गई। सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने नरपतगंज रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में अमृतसर जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


मौके सांसद ने कहा कि यह ट्रेन नरपतगंज सहित पूरे सीमांचल क्षेत्र के यात्रियों के लिए एक बड़ी सौगात है। अब आमजन को अमृतसर सहित पंजाब और उत्तर भारत की यात्रा के लिए सुविधा मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की विशेष पहल पर सीमांचल में लगातार नई रेल सुविधाएं दी जा रही हैं।बीते कुछ वर्षों में अररिया संसदीय क्षेत्र से कई नई ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ है,जो यहां की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करता है।


सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि आने वाले समय में भी सीमांचल की रेल सेवाओं के विस्तार और यात्री सुविधाओं में और सुधार लाने के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जोगबनी से आनंद विहार जाने वाली सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव अब अररिया आरएस में भी होगा। 


इस अवसर पर स्थानीय विधायक जयप्रकाश यादव,पूर्व विधायक देवयन्ती यादव,लक्ष्मी नारायण मेहता,भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा,लक्ष्मी नारायण मेहता,पूर्व प्रमुख विजय यादवेंदु,राजा मिश्रा,नागेश्वर यादव,आलोक साहा,कलानन्द बिराजी,उमानंद राय,शीतांशु शेखर पिन्टू,अशोक गुप्ता,उमेश राणा,निर्धन महतो,राजीव सहनी,विनय सिंह, कौशल सिंह भदौरिया,नित्यानंद मेहता,संतोष मंडल,घनश्याम यादव,मुन्ना यादव,धीरेन्द्र यादव, शंभू साह,रामानंद लाल देव रघुनंदन बहरदार,सत्यनारायण यादव,जयरानी यादव,चांदनी देवी समेत रेलवे के अधिकारी और अन्य लोग मौजूद थे।

टैग्स