ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

Bihar Train Accident: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आईं मां-बेटी, दोनों की मौके पर मौत

Bihar Train Accident: नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया। घर लौट रही मां और उसकी मासूम बेटी अचानक ट्रेन की चपेट में आ गईं। हादसे के बाद ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई...

Bihar Train Accident: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आईं मां-बेटी, दोनों की मौके पर मौत
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Train Accident: नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर सोफवा गांव के समीप मंगलवार को दर्दनाक हादसे में मां और पांच साल की बेटी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. दोनों किराना दुकान से सामान लेकर घर लौट रही थीं. इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय मुजफ्फरपुर से नरकटियागंज की ओर जा रही 63341 मेमो पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गईं.


मृतकों की पहचान शिकारपुर थाना क्षेत्र के सोफवा गांव निवासी सकेश चौधरी की पत्नी जानकी देवी (30) और उनकी पांच वर्षीय बेटी पिंजल कुमारी के रूप में हुई है. हादसा रेलवे विद्युत खंभा संख्या 243/19 के समीप हुआ. ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.


बताया गया कि जानकी देवी अपनी बेटी के साथ गांव की किराना दुकान से सामान खरीदने गई थीं. सामान खरीदने के बाद दोनों वापस घर लौट रही थीं. घर जाने के लिए उन्हें रेलवे ट्रैक पार करना था. इसी दौरान दोनों ट्रेन की चपेट में आ गईं.


घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए. हादसे की सूचना पुलिस को दी गई. जानकारी मिलने के बाद रेल पुलिस और शिकारपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची.


पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की. शिकारपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.


ग्रामीणों के अनुसार रेलवे लाइन के कारण सोफवा गांव दो हिस्सों में बंटा हुआ है. गांव के लोगों को रोजमर्रा के काम के लिए अक्सर रेलवे ट्रैक पार करना पड़ता है. ग्रामीणों का कहना है कि सुरक्षित आवागमन के लिए रेलवे फाटक या वैकल्पिक रास्ते की मांग कई बार अधिकारियों के सामने रखी जा चुकी है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस व्यवस्था नहीं हो सकी है.