ब्रेकिंग
नालंदा में मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर हत्या, चचेरे भतीजे ने ईंट मारकर 60 वर्षीय चाचा की ली जान✦दंडवत करते हुए दीघा घाट पहुंचे BJP नेता मृत्युंजय तिवारी, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, जानें बिहार में कहां सबसे पहले होगा सूर्योदय✦दरभंगा में BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया छठ घाटों का दौरा, पूर्णिया में SSP ने संभाली सुरक्षा की कमान✦सलाखों के पीछे भी छठी मैया की भक्ति, सीतामढ़ी जेल में बंदियों ने श्रद्धा के साथ मनाया छठ महापर्व✦बेतिया में छठ के अर्घ्य के दौरान बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो ने 7 लोगों को रौंदा, दो की दर्दनाक मौत✦नालंदा में मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर हत्या, चचेरे भतीजे ने ईंट मारकर 60 वर्षीय चाचा की ली जान✦दंडवत करते हुए दीघा घाट पहुंचे BJP नेता मृत्युंजय तिवारी, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, जानें बिहार में कहां सबसे पहले होगा सूर्योदय✦दरभंगा में BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया छठ घाटों का दौरा, पूर्णिया में SSP ने संभाली सुरक्षा की कमान✦सलाखों के पीछे भी छठी मैया की भक्ति, सीतामढ़ी जेल में बंदियों ने श्रद्धा के साथ मनाया छठ महापर्व✦बेतिया में छठ के अर्घ्य के दौरान बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो ने 7 लोगों को रौंदा, दो की दर्दनाक मौत

नरकटियागंज से किन्नर प्रत्याशी माया रानी ने भरा नामांकन पर्चा, बोलीं..भ्रष्टाचार और कुव्यवस्था के खिलाफ हमारी लड़ाई

नरकटियागंज विधानसभा सीट से किन्नर प्रत्याशी माया रानी ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन किया। उन्होंने भ्रष्टाचार, गरीबी और कुव्यवस्था के खिलाफ लड़ाई का ऐलान किया। नामांकन के दौरान भारी जनसमर्थन देखने को मिला

बिहार
चुनाव के मैदान में उतरी रानी किन्नर
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: बेतिया के नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र में आज राजनीति का एक नया अध्याय जुड़ गया। समाज के ट्रांसजेंडरों की आवाज उठाने वाली माया रानी किन्नर ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पर्चा दाखिल किया है। वह अपने समर्थकों के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचीं थी।


इस दौरान कार्यालय परिसर में काफी भीड़ देखने को मिली। माया रानी के समर्थन में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और समुदाय के सदस्य मौजूद रहे। नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में माया रानी ने कहा कि उनकी लड़ाई किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल से नहीं, बल्कि गरीबी, भ्रष्टाचार और कुव्यवस्था से है।


उन्होंने कहा कि नरकटियागंज की जनता आज भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रही है। इलाके में अस्पतालों की स्थिति बदहाल है, शिक्षा व्यवस्था में लगातार गिरावट आई है और सड़क-जल जैसी समस्याएं अब तक जस की तस बनी हुई हैं। माया रानी ने कहा कि यदि जनता ने उन्हें मौका दिया, तो वह बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सुथरे माहौल और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगी।


 उन्होंने कहा कि समाज के हर तबके को समान अधिकार और सम्मान दिलाना ही उनका उद्देश्य है। नामांकन के दौरान प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। वहीं माया रानी के समर्थन में जुटे लोगों ने “परिवर्तन की नई पहचान—माया रानी जिंदाबाद” जैसे नारे लगाकर उनका उत्साह बढ़ाया। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि माया रानी के मैदान में उतरने से नरकटियागंज का चुनाव इस बार और अधिक रोचक और सामाजिक रूप से सार्थक बन गया है।

नरकटियागंज से किन्नर प्रत्याशी माया रानी ने भरा नामांकन पर्चा, बोलीं..भ्रष्टाचार और कुव्यवस्था के खिलाफ हमारी लड़ाई

बेतिया से संतोष की रिपोर्ट

टैग्स