ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

नरेंद्र सिंह के समर्थकों ने पटना में दिया धरना, बोले- सरकार के इशारे पर एसपी लिपि सिंह कर रहीं परेशान

PATNA : बिहार सरकार और मुंगेर एसपी लिपि सिंह के खिलाफ पटना में पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह और पूर्व विधायक सुमित सिंह के समर्थकों ने मोर्चा खोल दिया है। पटना के गर्दनीबाग में समर्थक

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : बिहार सरकार और मुंगेर एसपी लिपि सिंह के खिलाफ पटना में पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह और पूर्व विधायक सुमित सिंह के समर्थकों ने मोर्चा खोल दिया है। पटना के गर्दनीबाग में समर्थकों ने महाधरना देते हुए राजनीतिक साजिश के तहत पिता-पुत्र को फंसाने का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।


अखिल भारतीय अपराध विरोधी मोर्चा के बैनर तले नरेन्द्र सिंह के समर्थकों ने नीतीश कुमार मुर्दाबाद और नीतीश सरकार हाय-हाय के नारे लगाए।  गर्दनीबाग धरनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में  पहुंचे समर्थकों ने कहा कि जेपी आंदोलन के सूत्रधार रहे नरेन्द्र सिंह और उनके बेटे सुमित सिंह के खिलाफ राजनीतिक साजिश रची गयी है। मुंगेर की एसपी लिपि सिंह ने सरकार के इशारे पर ये सारा काम किया है। दोनों को ही फर्जी मुकदमे में फंसाया गया है।


मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनवंत सिंह राठौर  ने कहा कि मुंगेर की एसपी लिपि सिंह जेडीयू नेता की पुत्री हैं  और सरकार उन्हीं के जरिए सारी साजिश नरेन्द्र सिंह और सुमित सिंह के खिलाफ रच रही है। लिपि सिंह जिले की एसपी नहीं बल्कि जेडीयू नेता के तौर पर काम कर रही हैं। उन्होनें कहा कि हम पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हैं। उन्होनें कहा कि एक सांसद के इशारे पर ये सब काम किया जा रहा है। उन्होनें कहा कि नरेन्द्र सिंह जिले-जिले जाकर सरकार की कमियों को उजागर कर रहे हैं जो सरकार को पच नहीं रहा है इसलिए सरकार ये सब कर रही है। उन्होनें कहा कि सरकार इस विरोध के बाद नहीं चेतेगी तो आगे और भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा।


बता दें कि बिहार सरकार के पूर्व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह और चकाई से उनके पूर्व विधायक पुत्र सुमित कुमार सिंह के खिलाफ ठगी के मामले में गिरफ्तारी का आदेश जारी किया गया था। यह आदेश मुंगेर से जेडीयू सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का फर्जी पीए बनकर ठगी करने वाले एक युवक के बयान के आधार पर जारी किया गया था जिसमें युवक ने पिता-पुत्र के संलिप्तता की बात कही थी। 

टैग्स