ब्रेकिंग
युवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानयुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह और उनके बेटे के खिलाफ वारंट जारी, दोनों को अरेस्ट करने में जुटी SP लिपि सिंह

MUNGER : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मुंगेर से जहां पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह और उनके बेटे सुमित सिंह के खिलाफ पुलिस ने अरेस्ट वारंट जारी किया है. दोनों की गिरफ़्तारी के

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

MUNGER : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मुंगेर से जहां पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह और उनके बेटे सुमित सिंह के खिलाफ पुलिस ने अरेस्ट वारंट जारी किया है. दोनों की गिरफ़्तारी के लिए मुंगेर एसपी लिपि सिंह जुट गई हैं. बीते साल खुद को ललन सिंह का पीए बताने वाले एक शख्स को पुलिस ने अरेस्ट किया था. संदिग्ध कुणाल को पुलिस ने सर्किट हाउस से अरेस्ट किया था. 


बाप बेटों को अरेस्ट करेगी लिपि सिंह
मामला मुंगेर जिले के कोतवाली थाना इलाके की है. जहां पिछले साल अगस्त में सर्किट हाउस से अरेस्ट कुणाल ने पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह और उनके बेटे पूर्व विधायक सुमित सिंह का नाम लिया था. जिसके बाद दोनों बाप-बेटों के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी हुआ है. कुणाल खुद को ललन सिंह का पीए बताकर लोगों से ठगी करता था. जिसकी गिरफ़्तारी के बाद कोतवाली थाना में दर्ज कांड संख्या 348/19 में धारा 406,420,467,468,472,120b, 34IPC दर्ज की गई थी. बताया जा रहा है कि 5 दिन पहले दोनों बाप बेटों की गिरफ्तारी का आदेश मुंगेर पुलिस ने निकाला है.


कौन है कुणाल
कुणाल जदयू के मुंगेर से सांसद ललन सिंह का पीए बनकर लोगों से ठगी करता था. कुणाल कुमार नाम का यह शख्स मुंगेर के सर्किट हाउस के कमरा नंबर 9 में रुका हुआ था. जिसे कासिम बिहार थाना पुलिस ने अरेस्ट किया था. यह ठग खुद को सांसद ललन सिंह का पीए बताता था. ऐसा बताया जा रहा है कि यह ठग कई लोगों को चुना भी लगा चुका है. बताया जा रहा है कि पैरवी के नाम पर यह लोगों से पैसा ऐंठा करता था. एमएलसी संजय सिंह को इस बात की भनक लगी तो संजय सिंह ने अपने गार्ड को भेजकर सर्किट हाउस से इस ठग को पुलिस के हवाले करवाया.

बाप-बेटे दिए थे कुणाल को संरक्षण 
मुंगेर एसपी लिपि सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने ब्रजेश उर्फ़ बमबम, गौतम कुमार, मुकेश यादव और विजय कुमार सिंह को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्त बमबम सिंह से पूछताछ में पता चला कि पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह सुर उनके बेटे सुमित सिंह कुणाल देवघर को संरक्षण देते थे. सीडीआर से यह भी पता चला है कि कुणाल ने बजरंगी मेहता से एक जमीं के लिए 5 करोड़ का एग्रीमेंट भी कराया था. 

रिपोर्टिंग
s

रिपोर्टर

saif ali

FirstBihar संवाददाता