ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

नालंदा में पुलिस की लापरवाही से 14 साल के लड़के की हत्या, शिकायत करने के बाद भी नहीं की कार्रवाई

NALNDA: पुलिस की लापरवाही से नाली विवाद में एक 14 साल के लड़के की हत्या हो गई. हत्या से एक दिन पहले परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई

नालंदा में पुलिस की लापरवाही से 14 साल के लड़के की हत्या, शिकायत करने के बाद भी नहीं की कार्रवाई
Manish Kumar
2 मिनट

NALNDA: पुलिस की लापरवाही से नाली विवाद में एक 14 साल के लड़के की हत्या हो गई. हत्या से एक दिन पहले परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की. अगर पुलिस कार्रवाई करती तो शायद लड़के की जान बच सकती थी. यह घटना नालंदा के चंडी थाना क्षेत्र के रसलपुर की है.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि चंडी थाना इलाके के रसलपुर गांव में गली के विवाद में बदमाशों ने गोली मारकर एक 14 साल के लड़के हत्या कर दी. मृतक बुलाकी रजक का बेटा शंकर कुमार था. मृतक के भाई ने बताया कि महज 25 फीट गली को लेकर पिछले 4 साल से चाचा भूषण प्रसाद और सतेंद्र रविदास से विवाद चल रहा था.पहले भी दोनों के बीच मारपीट हुआ था. बुधवार को भी मारपीट होने पर भूषण ने थाने में लिखित शिकायत की थी. लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं की. जिससे इनलोगों का हौसला बुलंद था.

गुरुवार की सुबह 10 से 15 की संख्या में बदमाश भूषण के घर पर चढ़कर लूट पात करते हुए पथराव और फायरिंग करने लगे. इसी दौरान छत पर खड़ा युवक को गोली लग गयी. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गय. घटना की जानकारी मिलते ही चंडी थाना पुलिस गांव पहुंच कर कारतूस के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गली को लेकर विवाद चल रहा था उसी विवाद में फायरिग के दौरान किशोर को गोली लग गयी. जिससे उसकी मौत हो गयी. आवेदन मिलने पर और कार्रवाई की जाएगी. एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस कैम्प कर रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता