ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

नीतीश के जिले में शराब माफियाओं ने कराया बार बालाओं का डांस, लॉकडाउन में कोरोना की चिंता छोड़ लहराते रहे हथियार

NALNDA: सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा के भागन बीघा थाना क्षेत्र के बोकना गांव एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर जमकर लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाई गई. हद तो तब हो गई जब सांस

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

NALNDA: सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा के भागन बीघा थाना क्षेत्र के बोकना गांव एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर जमकर लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाई गई. हद तो तब हो गई जब सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान लोग कानून को ठेंगा दिखाते हुए बार बालाओं के साथ हथियार लहराते नजर आए.

शराब माफियाओं ने कराया था आयोजन

बताया जा रहा है कि लॉकडाउन में बार बालाओं का डांस का आयोजन शराब माफियाओं ने कराया था. बगल में ही स्थित थाने को इतने बड़े कार्यक्रम की भनक तक नहीं लग सकी. बताया यह भी जा रहा है कि कार्यक्रम शुरू होने से पहले डीएम के आदेश पर स्थानीय प्रशासन के द्वारा कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति व डांट फटकार कर बापस लौट गये थे. जिसके बाद इनलोगों की मनोबल और बढ़ गया और फिर क्या कोरोनका ल में रात भर जमकर सांस्कृतिक कार्यक्रम कराया गया.




बता दें कि यह कार्यक्रम बोकना गांव में सरकारी स्कूल के पास आयोजित किया गया और जमकर बार बालाओं से भोजपुरी अश्लील गानों पर ठुमके लगवाया गया. वह भी ऐसे समय में जब नालंदा में कोरोना कोहराम मचाए हुए है. 


टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता