ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

नालंदा DM, DDC, DSP समेत कई अधिकारियों की आई कोरोना जांच रिपोर्ट, यहां एक मरीज ने 8 को किया है पॉजिटिव

NALNDA: जिले में कोरोना पॉजिटिव एक मरीज ने 8 लोगों को कोरोना पॉजिटिव कर दिया. जिसके बाद हड़ंकप मच गया. नालंदा जिले के डीएम, एसपी, डीडीसी, नगर आयुक्त, डीएसपी समेत जिले के तमाम

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

NALNDA:  जिले में कोरोना पॉजिटिव एक मरीज ने 8 लोगों को कोरोना पॉजिटिव कर दिया. जिसके बाद हड़ंकप मच गया. नालंदा जिले के डीएम, एसपी, डीडीसी, नगर आयुक्त, डीएसपी समेत जिले के तमाम जिला और पुलिस प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मी समेत 79 लोगों को कोरोना जांच कराया गया. लेकिन राहत की बात रही कि सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई. 

कई अधिकारियों की भेजी गई थी रिपोर्ट

नालंदा के एएसपी की ओर से एक बड़ी जानकारी रविवार को साझा की गई थी. उन्होंने बताया कि DM, SP और CS समेत कई अफसरों का जांच सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए भेजा गया है. क्योंकि जिस डॉक्टर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. उसके साथ मीटिंग में जिले के तमाम बड़े ऑफिसर शामिल हुए थे. स्वास्थ्य प्रबंधक हेमंत कुमार ने बताया कि डीएम, एसपी, सीएस समेत जिले के 30 पदाधिकारियों के जांच के लिए सैंपल लिया गया है. बीडीओ और सीओ, सदर अस्पताल के डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी आदि के भी सैम्पल लिए जा रहे हैं. 

दुबई से बिहारशरीफ लौटे एक मरीज ने नालंदा में डॉक्टर समेत 7 लोगों को संक्रमित कर दिया है. इसके संपर्क में आने के कारण ही पटना में रहने वाले उसके ससुर को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. जिसके बाद हड़कंप मचा हुआ है. 


टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता