ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

नालंदा में अपराधियों ने डॉक्टर की गोली मारकर की हत्या, ड्यूटी जाने के दौरान मारी गोली

NALNDA: इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा से आ रही है. यहां पर अपराधियों ने एक डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना रहुई थाना क्षेत्र की है.बताया जाता रहा है कि डॉ. प्रिय

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

NALNDA: इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा से आ रही है. यहां पर अपराधियों ने एक डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना रहुई थाना क्षेत्र की है.

बताया जाता रहा है कि डॉ. प्रियरंजन  कुमार प्रियदर्शी हरनौत प्रखंड के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोनावा में पदस्थापित हैं. जबकि डेपुटेशन पर गोकुलपुर मठ स्थित पीएचसी  में कार्यरत थे. आज जब वे ड्यूटी पर जा रहे थे उसी दौरान पहले से घात लगाए  अपराधियों ने रहुई थाना इलाके के निजाय मोड़ के समीप ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

पूर्व विधायक के थे रिश्तेदार

अपराधियों ने उन्हें छह गोलियां मारी है. डॉक्टर नूरसराय थाना इलाके के नोसरा गांव के रहने वाले थे. वह हरनौत के पूर्व विधायक इंजीनियर सुनील कुमार के रिश्तेदार बताए जाते हैं. घटना के बाद डॉक्टरों में आक्रोश देखा जा रहा है.डॉक्टरों ने सुरक्षा की मांग कर रहे हैं. फिलहाल हत्या अपराधियों ने किस मकसद से की है, अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है. 



टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता