ब्रेकिंग
AEDO परीक्षा धांधली मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार; कई भर्ती परीक्षाओं में सेटिंग के मिले सबूतटूटने से बचा सीएम थलापति विजय का घर, पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका वापस लीबिहार में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 71 लाख की खेप बरामद; एक तस्कर गिरफ्तारछात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्टAEDO परीक्षा धांधली मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार; कई भर्ती परीक्षाओं में सेटिंग के मिले सबूतटूटने से बचा सीएम थलापति विजय का घर, पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका वापस लीबिहार में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 71 लाख की खेप बरामद; एक तस्कर गिरफ्तारछात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्ट

Vigilance Raid in Bihar: बिहार के एक भ्रष्ट DTO के ठिकानों पर छापेमारी में क्या मिला, SVU ने दी पूरी जानकारी.....

Vigilance Raid in Bihar: परिवहन विभाग के एक डीटीओ के ठिकानों पर विशेष निगरानी इकाई ने छापेमारी की है. जांच अभी भी जारी है. रेड में पति-पत्नी के नाम पर आय से 94 लाख की अवैध सपंत्ति का पता चला है.

Raid in Bihar,bihar news,nalanda news,nalanda dto,vigilance teamडीटीओ, नालंदी डीटीओ, जिला परिवहन पदाधिकारी, विशेष निगरानी इकाई, भ्रष्ट अधिकारी, raid,bihar crime news,bihar police,dto anil kumar das
© SELF
Viveka Nand
2 मिनट

Vigilance Raid in Bihar: स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम ने आज (शुक्रवार) को एक भ्रष्ट अधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी की. नालंदा के जिला परिवहन अधिकारी अनिल कुमार दास के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज किया. इसके बाद इनके विभिन्न ठिकानों पर रेड हुआ. छापेमारी में अकूत संपत्ति का पता चला है. अनिल कुमार दाय बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं.

विशेष निगरानी इकाई की तरफ से बताया गया है कि नालंदा के जिला परिवहन पदाधिकारी अनिल कुमार दास 2010 बैच के अधिकारी हैं. इन्होंने सेवा में रहने के दौरान अकूत संपत्ति अर्जित की है . इन्होंने गैर कानूनी और नाजायज ढंग से आय से 94 लाख 90 हजार 606 रुपए अधिक संपत्ति अर्जित की है. इस मामले में विभिन्न धाराओं के तहत डीए केस दर्ज किया गया है. कोर्ट से सर्च वारंट मिलने के बाद इनके नालंदा एवं पटना आवास पर तलाशी ली गई . पटना के रूपसपुर के रामजयपाल रोड स्थित एक अपार्टमेंट में भी छापेमारी की गई. 

नालंदा डीटीओ के ठिकानों पर छापेमारी में एक करोड़ की ज्वेलरी एवं डेढ़ करोड़ के जमीन के कागजात मिले हैं. अनिल कुमार दास एवं पत्नी के नाम पर पटना, दानापुर में आवासीय मकान, फ्लैट हैं. विभिन्न बैंकों में दोनों के नाम से बैंक खाता एवं एफडी में निवेश का पता चला है. विशेष निगरानी इकाई की तरफ से बताया गया है कि  जांच अभी भी जारी है. इन्होंने आय से साठ फीसदी अधिक संपत्ति अर्जित की है. 




रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता