ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

अनलॉक होते ही नालंदा में दिखा रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में तीन की मौत

NALANDA : अनलॉक होते ही नालंदा जिले में रफ्तार का कहर दिखा। जहां अलग अलग अलग थाना इलाके में हुए सड़क हादसों में 3 बाइक सवार की मौत हो गयी जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।</

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

NALANDA : अनलॉक होते ही नालंदा जिले में रफ्तार का कहर दिखा। जहां अलग अलग अलग थाना इलाके में हुए सड़क हादसों में 3 बाइक सवार की मौत हो गयी जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।


पहली घटना वेन थाना इलाके लालगंज गांव के समीप घटी है। जहां ट्रैक्टर और बाइक की आमने सामने टक्कर बाइक सवार युवक गराई बिगहा निवासी सुजीत कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। जबकि दूसरे युवक बिंद थाना इलाके के छतरपुर निवासी पवन कुमार की मौत इलाज के दौरान हो गयी।दोनों किसी काम से बिहारशरीफ आ रहे थे।इसी बीच यह घटना घटी।


वहीं दूसरे मामले में हरनौत थाना इलाका के रूपसपुर गांव के समीप एनएच 20 पर स्कूली वाहन और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी। जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये । मृतक कुंदन कुमार अपने दोस्त विनोद यादव और धुरी कुमार के साथ अपनी बुआ के यहां से लौट रहा था । वहीं तीसरे मामले में सरमेरा थाना इलाके के केनार गांव के समीप ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे ऑटो पर सवार 5 लोग जख्मी हो गए ।


टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता