ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

सिगरेट पीते परिजनों ने देखा, अगले सुबह फंदे से झूलता मिलता युवक

NALANDA : नालंदा में एक इंटर के स्टूडेंट ने घर में ही फांसी लगाकर सुसाइड कर ली. मामला लहेरी थाना इलाके के मेहरपर मोहल्ले की है, जहां नानी और मामी के साथ रह रहे 18 साल के अमन न

सिगरेट पीते परिजनों ने देखा, अगले सुबह फंदे से झूलता मिलता युवक
Anamika
2 मिनट

NALANDA : नालंदा में एक इंटर के स्टूडेंट ने घर में ही फांसी लगाकर सुसाइड कर ली. मामला लहेरी थाना इलाके के मेहरपर मोहल्ले की है, जहां नानी और मामी के साथ रह रहे 18 साल के अमन ने सुसाइड कर लिया. अमन की मौत के बार घर में कोहराम मच गया है. 

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक की पहचान भागन बीघा थाना इलाके के शामाबाद निवासी मेजनाथ प्रसाद के 18 साल के बेटे अमन कुमार के रुप में की गई है. 

परिजनों ने बताया कि अमन  इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण कर स्नातक में दाखिला लेने की तैयारी में था. वह अपनी नानी और मामी के साथ किराए के मकान में रहता था. बुधवार की शाम वह घर के छत पर सिगरेट पी रहा था और उसकी नानी ने देख लिया था.  इसके बाद दोनों ने इसकी शिकायत अमन के माता-पिता से कर दी थी. 

इसके बाद बुधवार को वह खाना खाने के बाद सोने चला गया. गुरुवार की सुबह जब देर तक अमन ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो घरवालों को अनहोनी की आशंका हुई. इसके बाद आसपास के लोगों को बुला कर दरवाजा तोड़ा गया तो सब दंग रह गए. अमन दुप्पटे के सहारे घर के कमरे में लटक रहा था. परिजन प्रेम प्रसंग की बात भी कह रहे हैं और बताया जा रहा है कि वह अपने घरवालों से बहुत डरता था. आशंका है कि स्मोकिंग की बात घरवालों को चल जाने से आहत अमन ने यह कदम उठाया है. लेकिन फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. 

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRANAY RAJ

FirstBihar संवाददाता