ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

नीतीश के गांव कल्याण बिगहा से हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत, 11 मई से जन सुराज पार्टी चलाएगा यह मुहिम

पार्टी अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि 11 मई से जन सुराज नीतीश कुमार के गांव कल्याण बिगहा से हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत करेगा। जन सुराज के कार्यकर्ता और नेता 40 हजार से ज्यादा गांवों में जाएंगे और जनता से तीन सवाल पूछेंगे।

bihar
नीतीश सरकार पर हमला
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गृह क्षेत्र नालंदा जिला के हरनौत विधानसभा क्षेत्र के कल्याण बिगहा से जन सुराज पार्टी हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत करेगी। 11 मई से इस मुहिम की शुरुआत होगी। नीतीश कुमार की वादा खिलाफ़ी और सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ जन सुराज पार्टी यह अभियान चलाएगी। 11 जुलाई को 1 करोड़ लोगों के हस्ताक्षर के साथ राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेगी। इस बात की जानकारी जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष मनोज भारती ने दी। 


जन सुराज पार्टी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की। पार्टी अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि 11 मई से जन सुराज नीतीश कुमार के गांव कल्याण बिगहा से हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत करेगा। जन सुराज के कार्यकर्ता और नेता 40 हजार से ज्यादा गांवों में जाएंगे और जनता से तीन सवाल पूछेंगे। उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर 2023 को जातीय जनगणना की रिपोर्ट आई, इसके आंकड़े 7 नवंबर 2023 को विधानसभा के पटल पर रखे गए। 


23 नवंबर 2023 को नीतीश बाबू ने घोषणा की कि जातीय जनगणना के आधार पर 94 लाख परिवारों को 2 लाख रुपये दिए जाएंगे। दूसरा सवाल यह है कि जिन 40 लाख परिवारों को 1 लाख 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की थी उनमें से कितने परिवारों को राशि मिली और नीतीश कुमार द्वारा किए गए भूमिहीन परिवारों को 3 डिसमिल जमीन के वादे में कितने भूमिहीन लोगों को जमीन मिली, इसकी हकीकत जानने के लिए यह अभियान शुरू किया जा रहा है। 


सरकार की एक रिपोर्ट के आधार के अनुसार केवल 2 लाख 34 हजार परिवारों को 3 डिसमिल जमीन मिली है और उन 2 लाख 34 हजार परिवारों में से 1 लाख 20 हजार को जमीन का मालिकाना हक नहीं मिला है। इसके साथ ही, क्या लोगों को जमीन सर्वे के नाम पर अफसरों को रिश्वत देनी पड़ रही है या नहीं?


इन सभी मुद्दों पर जमीनी हकीकत जानने के लिए इस हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत नीतीश कुमार के गांव से की जा रही है क्योंकि ये सभी घोषणाएं उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल में गई हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि जन सुराज यहीं नहीं रुकेगा, 11 जुलाई को पार्टी 1 करोड़ लोगों के हस्ताक्षर के साथ मुख्यमंत्री और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेगी। और अगर सरकार इन मुद्दों पर कोई उचित कदम नहीं उठाती है तो जन सुराज पार्टी आगामी मानसून सत्र में विधानसभा का घेराव करेगी। प्रेस वार्ता में पूर्व विधान परिषद सदस्य रामबली चंद्रवंशी, प्रदेश महासचिव किशोर कुमार, सरवर अली, मुख्यालय संयोजक एन.पी. मंडल, प्रवक्ता विवेक कुमार, जितेंद्र मिश्रा भी उपस्थित थे।

नीतीश के गांव कल्याण बिगहा से हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत, 11 मई से जन सुराज पार्टी चलाएगा यह मुहिमनीतीश के गांव कल्याण बिगहा से हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत, 11 मई से जन सुराज पार्टी चलाएगा यह मुहिम