ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

सेल्फी लेने के चक्कर में मालगाड़ी की चपेट में आया युवक, इलाज के दौरान हुई मौत

NALANDA: घर के लोग इस बात को लेकर खुश थे की बेटे ने एसएससी की परीक्षा पास कर ली है अब कुछ दिनों में वह नौकरी भी ज्वाइन कर लेगा। लेकिन आज जो हादसा हुआ उसने परिवारवालों के सारे सपनों

 सेल्फी लेने के चक्कर में मालगाड़ी की चपेट में आया युवक, इलाज के दौरान हुई मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: घर के लोग इस बात को लेकर खुश थे की बेटे ने एसएससी की परीक्षा पास कर ली है अब कुछ दिनों में वह नौकरी भी ज्वाइन कर लेगा। लेकिन आज जो हादसा हुआ उसने परिवारवालों के सारे सपनों पर पानी फेर दिया है। दरअसल सेल्फी लेने के चक्कर में युवक की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गयी। इस घटना के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों के आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। 


परिजनों का कहना है कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि यह दिन देखने पड़ेंगे। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के दीपनगर कुंडलपुर रेलवे हॉल्ट के पास उस वक्त हुई जब चंदन अपने दोस्तों के साथ बैठकर सिगरेट पी रहा था। तभी इसी दौरान बख्तियारपुर की ओर से एक मालगाड़ी के साथ वह सेल्फी लेने लगा और सेल्फी लेने के क्रम में वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया।


जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से बिहारशरीफ सदर अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान ही मौत हो गयी। मौत की खबर सुनते ही दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। मृतक के पिता किसान हैं चंदन उनका घर का इकलौता चिराग था। मृतक की पहचान लहेरी थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर शिवाजी कॉलोनी निवासी उमेश वर्मा के 22 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है। 


परिजन इसे हत्या का मामला बता रहे हैं। हालांकि दीपनगर थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों द्वारा अब तक लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। यदि मामला दर्ज कराया जाएगा तब कार्रवाई की जाएगी।    


टैग्स