ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

शौच के लिए गयी छात्रा तालाब में डूबी, परीक्षा देकर वापस आ रहा छात्र भी नदी में स्नान करने के दौरान डूबा

NALANDA : बिहार के नालंदा से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां नालंदा में डूबने से एक छात्र और छात्रा की मौत होने की सूचना है। बताया जाता है कि छात्रा शौच के लिए तालाब कि

शौच के लिए गयी छात्रा तालाब में डूबी, परीक्षा देकर वापस आ रहा छात्र भी नदी में स्नान करने के दौरान डूबा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NALANDA : बिहार के नालंदा से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां नालंदा में डूबने से एक छात्र और छात्रा की मौत होने की सूचना है। बताया जाता है कि छात्रा शौच के लिए तालाब किनारे गयी थी। अब आशंका जतायी जा रही है कि पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में चली गयी होगी। वहां स्कूल से परीक्षा देकर लौटा एक छात्र नदी किनारे स्नान करने गया था और डूब गया। 


जानकारी के अनुसार, नालंदा में अलग-अगल घटनाओं में नदी में डूबने से दो किशोर और किशोरी की मौत हो गयी। दोनों का शव स्थानीय गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला गया। पुलिस ने दोनों बच्चों के शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मामले में पुलिस प्रशासन अग्रतर कार्रवाई कर रही है। इस घटना के बाद दोनों गांव में मातम पसर गया. परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। 


बताया जा रहा है कि हरनौत दैली मुसहरी गांव के पोखर में शौच के दौरान डूबने से छात्रा की मौत हो गई। बताया जाता है कि जब छात्रा काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। उसी दौरान बच्ची का शव तालाब में मिला। स्थानीय लोगों ने शव को बाहर निकाला। पुलिस को घटना की सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका की पहचान रामानंदन मांझी की 10 वर्षीय पुत्री अदिति कुमारी के रूप में की गयी। 

इधर, अस्थावां थाना क्षेत्र के महमदपुर बेलदरिया गांव के पास सिंहगवां नदी छिलका के पास बुधवार को एक बालक डूब गया था। ग्रामीणों ने बताया कि शेरपुर गांव निवासी कैलु पासवान का 14 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार नदी डूब गया है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से लापता सन्नी की खोजबीन शुरू की गयी। लेकिन पानी अधिक रहने के कारण कोई सुराग नहीं मिला. फ़िर घटना की सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को दी।