ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

100 रुपये बोरी पर भी प्याज महंगा, खरीदार नहीं मिलने पर नालंदा में किसान फेंकने को मजबूर

NALANDA : लॉकडाउन को लेकर जिले से प्याज का निर्यात नहीं होने से प्याज के कीमतों में भारी गिरावट आ गयी है । कभी 100 रुपये बिकने वाले प्याज की कीमत इतनी नीचे चली गयी है कि पूरे

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

NALANDA : लॉकडाउन को लेकर जिले से प्याज का निर्यात नहीं होने से प्याज के कीमतों में भारी गिरावट आ गयी है । कभी 100 रुपये बिकने वाले प्याज की कीमत इतनी नीचे चली गयी है कि पूरे बोरे की कीमत भी 100 रुपये नहीं मिल रही है। खरीदार के अभाव में प्याज सड़ रहे हैं। किसान अब प्याज फेंकने को मजबूर हैं।


बिहारशरीफ के टिकुलीपर, आशानर मोहल्ले समेत कई गावों के किसानों खरीदार नहीं मिलने से प्याज फेंकने को मजबूर है । किसानों की माने तो कुछ दिन पहले तक प्याज 80 से 100 रुपए किलो तक बिक रहा था।ज्यादा मुनाफे की उम्मीद में जिले के अंदर किसानों ने अधिक से अधिक प्याज की बोआई की। उत्पादन भी अच्छा हुआ । इसी बीच लॉकडाउन शुरू हो गया । जिसके बाद शुरुआत में लोग आपाधापी में प्याज को स्टॉक करने लगे । इसके बाद धीरे धीरे कीमत में गिरावट आने लगी।


आज स्थिति यह हो गया है कि 100 रुपए बोरा भी न तो बड़े व्यापारी न ही खुदरा व्यापारी ही किसान से प्याज खरीद रहे है । जिसके कारण किसान प्याज फेंकने को मजबूर है । किसान रीता देवी ने बताया कि कर्ज लेकर  बीज खरीदे थे । अब स्थिति ये है कि खर्च भी निकलना मुश्किल है।गर्मी के कारण घर मे प्याज सड़ने लगा है । इस कारण वे इसे फेंकने को मजबूर है ।


टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता