ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पांचवें दिन भी 'समान काम समान वेतन' पर अड़े नियोजित शिक्षक, स्कूलों में पढ़ाई-लिखाई ठप

NALANDA : पूरे बिहार में आज पांचवे दिन भी शिक्षकों की हड़ताल जारी है। शिक्षकों की हड़ताल के बीच स्कूलों में पठन-पाठन काम बिल्कुल ठप पड़ गया है। हड़ताल में ज्यादा से ज्यादा शिक

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

NALANDA : पूरे बिहार में आज पांचवे दिन भी शिक्षकों की हड़ताल जारी है। शिक्षकों की हड़ताल के बीच स्कूलों में पठन-पाठन काम बिल्कुल ठप पड़ गया है। हड़ताल में ज्यादा से ज्यादा शिक्षक शामिल होकर विरोध का झंडा बुलंद कर रहे हैं।


समान काम के बदले समान वेतन समेत अन्य मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों के अनिश्चितकालीन हड़ताल के पांचवें दिन रहुई प्रखंड में लगभग 80फीसदी विद्यालयों में ताला लटका रहा एवं पठन-पाठन बाधित रहा । इसी कड़ी में सभी नियोजित शिक्षक प्रखंड कार्यालय में धरने पर बैठकर अपनी चट्टानी एकता का परिचय दिया। इस मौके पर  सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपना बहुमूल्य समय देकर हड़ताल को सफल बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।


हड़ताली शिक्षक अपनी मांगों को लेकर धरना स्थल पर डटे रहें।  शिक्षकों की मांग है कि हमें राज्य कर्मी का दर्जा दिया जाए और उसके साथ-साथ सभी सुविधाएं भी मिले । हड़ताली शिक्षकों की अध्यक्षता मुकेश मनी एवं मंच का संचालन संजय कुमार सिंह द्वारा किया गया। इस मौके पर दर्जनों शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थी । 


रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता