ब्रेकिंग
भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर पर मांझी का अलग राग: पुलिसिया कार्रवाई को बताया सही, परिवार की भूमिका पर भी उठाए सवालBihar News: पटना में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी पर लगेगी रोक, बिना आदेश किराया बढ़ाने वालों पर एक्शनBihar IAS Transfer List : बिहार में आधी रात बड़ा IAS फेरबदल, 12 अफसरों का तबादला; जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी बिहार में जमीन वालों के लिए बड़ी खबर! दाखिल-खारिज में बदला नियम, अब ऐसे होगी जांचBihar weather: बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना में बरसी राहतभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर पर मांझी का अलग राग: पुलिसिया कार्रवाई को बताया सही, परिवार की भूमिका पर भी उठाए सवालBihar News: पटना में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी पर लगेगी रोक, बिना आदेश किराया बढ़ाने वालों पर एक्शनBihar IAS Transfer List : बिहार में आधी रात बड़ा IAS फेरबदल, 12 अफसरों का तबादला; जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी बिहार में जमीन वालों के लिए बड़ी खबर! दाखिल-खारिज में बदला नियम, अब ऐसे होगी जांचBihar weather: बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना में बरसी राहत

भाजपा के कार्यक्रम में हंगामा: महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ता पर उठाया चप्पल

नालंदा में भाजपा कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रज्ञा भारती ने एक कार्यकर्ता पर चप्पल उठा लिया। कुर्सी को लेकर हुए विवाद के बाद कार्यक्रम में हंगामा मच गया और मामला कार्यकर्ताओं के हस्तक्षेप से शांत कराया गया।

bihar
कार्यकर्ता पर उठाया चप्पल
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: कई जिलों में आरजेडी के जिलाध्यक्ष चुनाव में हंगामे के बाद अब बीजेपी के कार्यक्रम में हंगामा देखने को मिला। नालंदा के राणा बीघा स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय में बैठने को लेकर  कार्यक्रम में हंगामा हो गया। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने बीजेपी कार्यकर्ता पर चप्पल उठा दिया जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गये और कार्यक्रम हंगामे की भेंट चढ़ गया।


केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरा होने पर बिहारशरीफ के भाजपा कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में बाढ़ के पूर्व जिलाध्यक्ष सह बुडको के निदेशक डॉ. सियाराम सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उस वक्त अजीबो-गरीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रज्ञा भारती ने पार्टी ने एक कार्यकर्ता की पिटाई के लिए चप्पल उठा लिया। 


बताया जाता है कि महिला जिलाध्यक्ष प्रज्ञा भारती से भाजपा के एक कार्यकर्ता दो कुर्सी पीछे बैठे हुए थे। किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गयी। मामूली बात को लेकर हुए इस विवाद के बाद महिला जिलाध्यक्ष पूरे तैस में आ गई और पिटाई के लिए चप्पल तक उठा ली। इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ता मामले को किसी तरह शांत कराया। लोगों के समझाने के बाद प्रज्ञा भारती ने अपना चप्पल नीचे रखा। लेकिन जिस प्रकार पार्टी के अंदर खचाखच भरे लोगों के बीच चप्पल उठाने की नौबत आ गई उससे यह बात स्पष्ट होता है कि नालंदा जिला भाजपा के अंदर सब कुछ ठीक-ठाक नहीं है। 


इस तरह की घटनाएं न केवल पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं बल्कि कार्यकर्ताओं के बीच बढ़ते तनाव को भी सामने लाती हैं। नालंदा भाजपा के अंदरुनी हालात इस घटना से स्पष्ट होते हैं कि संगठनात्मक एकता और अनुशासन में कमी है।  यह घटना पार्टी की आंतरिक अनुशासनहीनता और असंतोष को उजागर करता है।



टैग्स