ब्रेकिंग
UCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौताUCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौता

Bihar Road Accident : तेज रफ्तार का कहर, दो लोगों की मौत और चार लोग जख्मी; मातम का माहौल

Bihar Road Accident : नालंदा में एक गंभीर सड़क हादसे में कार और ट्रक की टक्कर के कारण एक महिला और एक बच्ची की जान चली गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए।

Bihar Road Accident
Bihar Road Accident
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar Road Accident : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। ऐसे में अब एक ताजा मामला नालंदा से निकलकर सामने आया है। जहां सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल,पुलिस की टीम मामले की तहकीकात में लगी हुई है। 


जानकारी के मुताबिक, नालंदा में एक गंभीर सड़क दुर्घटना में कार और ट्रक की टक्कर के परिणामस्वरूप एक महिला और एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। यह घटना हरनौत प्रखंड के बख्तियारपुर रजौली एनएच 20 पर चेरो ओपी के धोवापुल के निकट हुई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया। 


वहीं, इस घटना में मृतकों की पहचान में पटना जिले के आलमगंज थाना क्षेत्र के सकरीगली निवासी लालबाबू प्रसाद उर्फ टुनटुन की 55 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी और पीरबहोर थाना क्षेत्र के महेंद्रसुढ़ी गली निवासी राजेंद्र कुमार की 10 वर्षीय पुत्री अंशी कुमारी शामिल हैं। इस घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल कायम हो गया है। 


इधर, इस घटना को लेकर परिवार के सदस्यों ने बताया कि बच्ची के पिता रंजीत कुमार ने हाल ही में क्रेटा कार खरीदी थी और वे परिवार के अन्य सदस्यों के साथ राजगीर की यात्रा पर जा रहे थे। इसी दौरान कुहासा के कारण ट्रक से उनकी कार की टक्कर हो गई, जिससे यह दुखद घटना घटी। थानाध्यक्ष विकेश कुमार ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।