ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

Road Accident: ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार टक्कर, पिता की दर्दनाक मौत; बेटी बुरी तरह से घायल

Road Accident: पटना निवासी शख्स की राजगीर में सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक शख्स अपनी बेटी से मिलने के लिए राजगीर पहुंचा था।

Road Accident in Bihar
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Road Accident: बिहार के नालंदा में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में पिता की मौत हो गई जबकि बेटी बुरी तरह से घायल हो गई है। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने राजगीर थाना क्षेत्र के जयप्रकाश उद्यान पार्क के पास बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


मृतक की पहचान पटना के जक्कनपुर स्थित संजय नगर निवासी 57 वर्षीय सुरेंद्र कुमार के रूप में हुई है जबकि उनकी बेची जूही कुमारी घायल है। बताया जा रहा है कि जूही राजगीर स्थित बिहार पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में दारोगा का प्रशिक्षण ले रही है। रविवार को छुट्टी होने के कारण उसके पिता सुरेंद्र कुमार अपनी बेटी से मिलने के लिए पहुंचे थे।


इसी दौरान सड़क हादसे मे पिता की जान चली गई जबकि बेटी का हाथ टूट गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

टैग्स