ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

राशन के बाद अब पानी पर आफत, नालंदा में नल-जल योजना की खुली पोल

NALANDA :नालंदा में लॉकडाउन में जहां ग्रामीणों के बीच राशन की समस्या बनी हुई थी अब गर्मी के बढ़ते ही पानी पर भी आफत होनी शुरू हो गयी है। पानी की समस्या के बीच मुख्यमंत्री की सात नि

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

NALANDA :नालंदा में लॉकडाउन में जहां ग्रामीणों के बीच राशन की समस्या बनी हुई थी अब गर्मी के बढ़ते ही पानी पर भी आफत होनी शुरू हो गयी है। पानी की समस्या के बीच मुख्यमंत्री की सात निश्चय योजना में शामिल हर घर नल का जल परियोजना की पोल खुलती दिख रही है। ग्रामीणों ने राशन कार्ड और पानी को लेकर प्रदर्शन किया है। 


जिले के सकरौल पंचायत के शंकरपुर गांव में ग्रामीणों ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए राशन कार्ड और पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में नल-जल के तहत कोई भी कार्य नहीं हुआ है। 3 साल पूर्व लगा बोरिंग फेल हो गया है जिससे वर्तमान समय में पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्रामीण दूसरे गांव जाकर पानी लाने को विवश हैं। 


बता दें कि गांव में कुल 70 घरों की आबादी है जहां 50 घरों के पास राशन कार्ड नहीं बना है जिससे उन्हें राशन नहीं मिल रहा है पंचायत के मुखिया से लेकर बिहारशरीफ प्रखंड के बीडीओ तक गुहार लगाने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया है। लॉक डाउन में बिना राशन और पानी के लोग भूखे रहने को विवश हैं।


टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता