ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

बिहारशरीफ में पुलिस ने RJD नेता को बीच सड़क पर जमकर पीटा, वीडियो हुआ वायरल, बिना मास्क लगाये घूमने का था आऱोप

NALANDA : बिहारशरीफ शहर में बीच सड़क पर राजद के एक नेता की पुलिस द्वारा पिटाई का वीडियो वायरल हो गया है. नेता जी बिना मास्क लगाये सड़क पर घूम रहे थे. पुलिस के जवानों ने जमकर उनकी प

बिहारशरीफ में पुलिस ने RJD नेता को बीच सड़क पर जमकर पीटा, वीडियो हुआ वायरल, बिना मास्क लगाये घूमने का था आऱोप
Santosh Singh
3 मिनट

NALANDA : बिहारशरीफ शहर में बीच सड़क पर राजद के एक नेता की पुलिस द्वारा पिटाई का वीडियो वायरल हो गया है. नेता जी बिना मास्क लगाये सड़क पर घूम रहे थे. पुलिस के जवानों ने जमकर उनकी पिटाई कर दी. वीडियो वायरल हुआ तो मामला तूल पकड़ने लगा है. इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच कराने का एलान किया है.

मोबाइल के कैमरे में कैद हुआ वाकया

बिहारशऱीफ में राजद के नेता चिटू यादव की पुलिस द्वारा पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है. चिटू यादव बिहारशरीफ महानगर राजद के उपाध्यक्ष हैं. वीडियो शहर के कटरा पर मोहल्ले का बताया जा रहा है. इसमे दिख रहा है बाइक से गश्त कर रहे पुलिस जवान आऱजेडी नेता को पीट रहे हैं. बाद में झड़प भी हुई औऱ तब पुलिस के जवान वहां से निकल गये.

वीडियो में दिख रहा है कि बाइक से गश्त कर रहे पुलिस जवान एक युवक को अपनी बाइक पर जबरन बिठाने की कोशिश कर रहे हैं. युवक उनकी पकड़ से छूटने की कोशिश करता है. इस दौरान उसकी पुलिस जवानों से हाथापाई भी होती है फिर वर्दीधारी जवान उसकी पिटाई करना शुरू कर देते हैं. इस बीच स्थानीय लोग वहां पहुंच जाते हैं औऱ पुलिसिया कार्रवाई का विरोध करने लगते हैं. तब पुलिस जवान वहां से भाग खडे होते हैं. 

पुलिस औऱ राजद नेता के अलग अलग तर्क

राजद नेता की पिटाई करने वाले पुलिस जवानों की पहचान हो गयी है. उनसे जब घटना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने राजद नेता पर आरोप लगाये. पुलिस जवानों ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान राजद नेता सड़क पर बिना मास्क लगाये घूम रहे थे. जब पुलिस ने रोक कर पूछताछ की तो बदतमीजी से जवाब देना शुरू कर दिया. इसके बाद जब पुलिस ने पूछा क्या शराब पीकर घूम रहे हो तो उसने कहा कि हां शराब पीकर घूम रहा हूं जो करना है कर लो. तब उसे पकड कर थाने ले जाया जा रहा था लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से वह भाग निकला.

उधर राजद नेता ने कहा कि पुलिस झूठा आऱोप लगा कर अपनी करतूत को छिपाने में लगी है. राजद नेता चिटू यादव ने स्वीकार किया कि वे बिना मास्क घूम रहे थे. नेता ने कहा कि अगर उन्होंने गलती की थी तो पुलिस को फाइन करना चाहिये था. लेकिन पुलिस ने बीच सड़क पर पिटाई करना शुरू कर दिया. 

राजद नेता की पिटाई का मामला तूल पकड रहा है. इसके बाद पुलिस के अधिकारी हरकत में आय़े हैं. टाउन डीएसपी शिब्ली नोमानी ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जायेगी. जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी.

टैग्स