ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

BIHAR NEWS : पटाखे के चिंगारी से जले लाखों की पुआल, जांच में जुटी पुलिस

NALANDA : बिहार के नालंदा जिले से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। जहां जिले के सिलाव थाना क्षेत्र के एक गांव में उत्कर्ष बैंक के समीप चारा दुकान के समीप रखे पुंज में आग लगन

BIHAR NEWS : पटाखे के चिंगारी से जले लाखों की पुआल, जांच में जुटी पुलिस
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NALANDA : बिहार के नालंदा जिले से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। जहां जिले के सिलाव थाना क्षेत्र के एक गांव में उत्कर्ष बैंक के समीप चारा दुकान के समीप रखे पुंज में आग लगने से करीब 2 लाख रुपए का चारा जलकर खाक हो गया। इस घटना को लेकर सिलाव के मनोरंजन कॉलोनी निवासी संचालक नंदकिशोर प्रसाद ने बताया कि बाईपास में उनका गणेश बिचाली भंडार के नाम से चारा दुकान चलता है। 


वहीं,पास में ही एक मैरिज हाल है जहां शुक्रवार की रात बारात आया हुआ था। बारात में शामिल लोगों द्वारा पटाखा जलाया जा रहा था। इसी दौरान पटाखा की चिंगारी  से दुकान के पास रखें पुंज में आग लग गई। आसपास के लोगों ने उन्हें इस घटना की सूचना दी। इसके बाद उन्होंने अग्निशमन दस्ता को इसकी जानकारी दी। 


बताया जा रहा है कि इस मामले की जानकारी तुरंत ही अग्निशमन विभाग की दो दमकल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक सारा जलकर खाक हो गया था। आगलगी की घटना में 14 ट्रैक्टर पुंज जलकर खाक हो गई। जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपए बताया जा रहा है। इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष इरफान अंसारी ने बताया कि घटना की जानकारी दुकानदार द्वारा दी गई है मामले की छानबीन की जा रही है।