ब्रेकिंग
तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहतेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजह

नीतीश के नालंदा में भ्रष्टाचार का पुल गिरा: एक की मौत की पुष्टि, कई और के दबे होने की आशंका

NALANDA: बिहार के नालंदा जिले से इस वक्त की सबसे बडी खबर सामने आ रही है. वहां फोरलेन पर बन रहा पुल गिर गया है. पुल गिरने से मलबे में दबकर एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हो गयी है

नीतीश के नालंदा में भ्रष्टाचार का पुल गिरा: एक की मौत की पुष्टि, कई और के दबे होने की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: बिहार के नालंदा जिले से इस वक्त की सबसे बडी खबर सामने आ रही है. वहां फोरलेन पर बन रहा पुल गिर गया है. पुल गिरने से मलबे में दबकर एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हो गयी है. वहीं कई और के दबे होने की आशंका है.


ये वाकया नालंदा जिले के वेना थाना क्षेत्र में हुआ है. वहां फोरलेन की सड़क बनायी जा रही है. उसी सड़क पर ओवरब्रिज बनाया जा रहा है. शुक्रवार की शाम वह ओवरब्रिज गिर गया. ओवरब्रिज गिरने से वहां काम कर रहे कई मजदूर उसकी चपेट में आ गये. घटना स्थल पर पहुंचे नालंदा के वेना के बीडीओ लक्ष्मण कुमार ने बताया कि फोर लेन ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा था, इसी दौरान ये हादसा हुआ है. एक व्यक्ति के मरने की खबर है.  मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की संभावना है लेकिन फिलहाल इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है. मलबा हटने के बाद ही स्थिति क्लीयर हो पायेगी.

उधर घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क और पुल निर्माण में शुरू से काफी घटिया सामान लगाया जा रहा था. एक स्थानीय ग्रामीण ने फर्स्ट बिहार को बताया कि जब पुल को ढाला जा रहा था उसी दौरान वह दो बार गिर गया था. आज उसे कंप्लीट किया जा रहा था तो पुल गिर गया. मलबे में दबे एक व्यक्ति का शव तो साफ दिख रहा है. उसके अंदर भी कई लोग हो सकते हैं.


देर शाम तक स्थानीय प्रशासन और पुलिस मलबे को हटाने का इंतजाम नहीं कर पायी थी. नालंदा में मलबे को हटाने का कोई संसाधन ही मौजूद नहीं था. लिहाजा पटना से मशीन मंगवायी जा रही है. मलबा हटने के बाद ही पता चल पायेगा कि पुल गिरने से कितने लोग मरे हैं.