ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

नए घर की खुशी में RJD नेता ने बेटे के साथ की दनादन फायरिंग, रायफल और पिस्टल से खूब हुआ ठाएं ठाएं

NALANDA : अभी तक आपने शादी ब्याह में हर्ष फायरिंग करते देखा होगा. लेकिन नालंदा में राजद नेता और उनके बेटे का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह दनादन फायरिंग करते दिख रहे हैं. नालंदा जि

नए घर की खुशी में RJD नेता ने बेटे के साथ की दनादन फायरिंग, रायफल और पिस्टल से खूब हुआ ठाएं ठाएं
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : अभी तक आपने शादी ब्याह में हर्ष फायरिंग करते देखा होगा. लेकिन नालंदा में राजद नेता और उनके बेटे का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह दनादन फायरिंग करते दिख रहे हैं. नालंदा जिले के कतरी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष और RJD नेता उदय सिंह का हर्ष फायरिंग करते वीडियो सामने आया है। जिसमें वह बेटे सोनू के साथ पिस्टल और रायफल से फायरिंग करते नजर आ रहे हैं. 


वीडियो में उदय सिंह पिस्टल से फायरिंग कर रहे हैं तो बेटा सोनू राइफल से कई राउंड फायरिंग करता दिख रहा है. वीडियो घर के गृह प्रवेश के दौरान की है. वीडियो में पिता और पुत्र एक साथ नजर आ रहे हैं. पास में अन्य लोग के साथ बच्चे भी हैं. वीडियो वायरल होने के बाद राजद नेता की खूब फजीहत हो रही है. 


अब उस वीडियो पर RJD नेता की ओर से सफाई दी गई है. उन्होंने बताया कि उनका हथियार लाइसेंस वाला है.  उदय सिंह ने कहा कि भाई आर्मी में हैं और उन्हीं के नाम से दोनों हथियार का लाइसेंस है. भाई की पत्नी गृह प्रवेश के मौके पर वहीं पर मौजूद थीं. उनका भी नाम लाइसेंस में है. उन्हीं के कहने पर हर्ष फायरिंग की गई है. 


दरअसल, यह वीडियो गया के मुफस्सिल थाना इलाके का है। यहां सुधा डेयरी के पास RJD नेता की ओर से घर बनवाया गया है. 11 फरवरी को गृह प्रवेश के दौरान हर्ष फायरिंग की गई है. इसका वीडियो अब लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. वहीं, इस पूरे मामले पर कतरीसराय थानाध्यक्ष शरद रंजन ने बताया कि यह पूरा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है. जांच-पड़ताल में गृह प्रवेश के दौरान हर्ष फायरिंग करने का मामला सामने आया है.