ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप पहुंचे CM नीतीश के गृह जिला, खराब स्वास्थ्य व्यवस्था पर दिखाए कड़े तेवर

NALNDA: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव आज सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा पहुंचे. यहां पर लोगों ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को लेकर शिकायत की जिसके बाद वह देखने पहुंच

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

NALNDA: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव आज सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा पहुंचे. यहां पर लोगों ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को लेकर शिकायत की जिसके बाद वह देखने पहुंच गए और वहां की गड़बड़ व्यवस्था देख भड़क गए. कहा कि सरकार कोई व्यवस्था नहीं कर रही है. जिससे यहां के मरीजों को इलाज के लिए बाहर जाना पड़ रहा है.

ग्रामीणों ने की शिकायत तो देखने पहुंचे तेजप्रताप

चंडी प्रखंड के सरथा गांव में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनकर तैयार है. लेकिन यहां पर ना तो किसी मरीज का इलाज हो रहा है और ना ही यहां पर किसी प्रकार के उपकरण की व्यवस्था की गई है. जिससे  नाराज ग्रामीणों ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव को इस बात की जानकारी दी तो तेज प्रताप यादव ने शुक्रवार को इस हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि या हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सिर्फ शोभा की वस्तु है ना तो यहां पर ओटी की व्यवस्था है और ना ही यहां पर किसी तरह की जन सुविधा उपलब्ध है।

विधानसभा में उठाएंगे सवाल

तेजप्रताप ने साफ लहजे में कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिला में जब यह हाल है तो और दूसरे जिला की बात कहना ही बेईमानी होगा. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग में बड़े-बड़े घोटाले हो रहे हैं अगर हमारी सत्ता फिर से वापस आई तो हम लोग इसकी जांच कराएंगे और साथ ही इस सेंटर को चालू कराने के लिए हम विधानसभा में उसको उठाएंगे. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता