ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

अपराधियों ने युवक की गोली मारकर की हत्या, मौत से नाराज लोगों ने होटल में लगाई आग

NALNDA: होटल पर बैठे एक युवक को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या से आक्रोशित लोगों ने होटल को आग को हवाले करते हुए सड़क जाम कर कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

NALNDA:  होटल पर बैठे एक युवक को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या से आक्रोशित लोगों ने होटल को आग को हवाले करते हुए सड़क जाम कर कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना नगरनौसा थाना इलाके के तीनों गांव के समीप घटी है. 

मृतक पूर्व शिक्षा मंत्री और हरनौत विधानसभा के विधायक हरिनारायण सिंह के भाई सुरेश प्रसाद के ड्राइवर शैलेन्द्र कुमार उर्फ जट्टा बताया जाता है. वे शाम के समीप अपने मालिक के सुरेश प्रसाद के साथ नालंदा होटल पर बैठे थे. उसी वक्त बाइक सवार अपराधियों ने हत्या कर दी.

घटना की सूचना मिलने के बाद लोग आक्रोशित हो गए. होटल को आग के हवाले कर दिया. हंगामा कर रहे लोग अपराधी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. घटना की जानकारी मिलते ही हिलसा के डीएसपी समेत कई थाने के पुलिस मौके पर पहुंच गई है. फिलहाल स्थिति को कंट्रोल करने में जुटी हैं.


टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता