ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

नालंदा सदर अस्पताल में प्रसव पीड़ा से छटपटाती रही महिला, बेड नहीं मिलने पर बाहर ही बच्चे को दिया जन्म

NALANDA :नालन्दा जिले के बिहारशरीफ़ सदर अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही देखने को मिली है। हॉस्पिटल परिसर में प्रसव पीड़ा से महिला छटपटाती रही लेकिन महिला को काफी देर बाद

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

NALANDA :नालन्दा जिले के बिहारशरीफ़ सदर अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही देखने को मिली है। हॉस्पिटल परिसर में प्रसव पीड़ा से महिला छटपटाती रही लेकिन महिला को काफी देर बाद तक भर्ती नहीं किया गया । बेड नहीं मिलने पर महिला ने बाहर खुले में ही बच्चे को जन्म दिया। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मी कोरोना का बहाना बना कर महिला को भर्ती करने से बचते रहे।


नूरसराय प्रखंड के मेंयार गांव निवासी धारो यादव के पत्नी गौरी यादव को प्रसव के लिए उसके भतीजे बबलू कुमार ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया था। जिसके बाद उसे सदर अस्पताल बिहारशरीफ रेफर कर दिया गया।सदर अस्पताल पहुंचने के बाद वहां के मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला को भर्ती कराना मुनासिब नहीं समझा। उसे तड़पने के लिए बाहर ही छोड़ दिया।


काफी देर तक महिला के परिजन भर्ती किए जाने की आस लिए अस्पताल के बाहरी परिसर में बैठे रहें लेकिन हॉस्पिटल के कर्मियों का दिल नहीं पसीजा। अंत में प्रसव पीड़ से तड़प रही महिला ने महिला ने बच्चे को खुले में ही जन्म दिया।


इधर जानकारी मिलने के बाद मीडिया की पहल पर स्वास्थ्य कर्मियों ने बाहर में प्रसव के बाद उसे अस्पताल के अंदर ले जाकर बेड मुहैया कराया गया। परिजनों ने बताया कि कोरोना का बहाना बना अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्यकर्मी मरीजों को तड़पता छोड़ दे रहे हैं। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता