ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Road Accident: पति के सामने तड़पकर गई पत्नी की जान, हाइवा ने बाइक सवार दम्पति को मारी जोरदार टक्कर

Road Accident: बिहार के नालंदा में एक दिल दहला देने वाले सड़क हादसा हुआ है, जिसमें पति के सामने पत्नी की मौत हो गई.

Road Accident
सड़क हादसे में मौत
© GOOGLE
Viveka Nand
3 मिनट

Road Accident: बिहार के नालंदा में एक दिल दहला देने वाले सड़क हादसा हुआ है, जिसमें पति के सामने पत्नी की मौत हो गई। दरअसल, यह घटना सोमवार को नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के सकरौल के निकट फोर लेन पर हुआ। इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। मृतक महिला की पहचान बिहार थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी 40 वर्षीय संजू कुमारी के रूप में हुई है।


मिली जानकारी के अनुसार, संजू कुमारी और उनके पति अनिल कुमार बाइक से चोरसुआ गांव जा रहे थे। इस दौरान रक्सौल के निकट तेज गति से आ रहे हाइवा की चपेट में आ गए। हादसे में संजू कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।


राहगीरों की मदद से उन्हें नजदीकी अस्पताल में तुरंत भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।


इस दर्दनाक हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें यह साफ देखा जा सकता है कि एक तेज रफ्तार हाइवा का चालक बाइक सवार पति-पत्नी को पीछे से कुचलते हुए चला जाता है। यह दृश्य देखने वाले राहगीरों के लिए काफी भयावह था और घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी काफी रोष देखने को मिला।


पुलिस ने इस मामले में अज्ञात हाइवा चालक के खिलाफ जांच तेज कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से वाहन चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है, ताकि उसे पकड़कर कानूनी कार्रवाई की जा सके। दीपनगर थानाध्यक्ष ने बताया कि, "हादसे की जांच पूरी तेज़ी से की जा रही है और वाहन चालक की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"


वहीं हादसे के बाद, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है। उनका कहना है कि फोर लेन पर तेज गति से वाहन चलाने के कारण कई दुर्घटनाएं हो रही हैं, इसलिए स्पीड कंट्रोल के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह के दर्दनाक हादसों को रोका जा सके। 


ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन द्वारा स्पीड ब्रेकर, स्मार्ट सिग्नल्स और फॉर लेन के संकेत जैसे उपायों को लागू किया जाना चाहिए, जिससे दुर्घटनाओं की संख्या में कमी लाई जा सके।