ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

नालंदा में एंबुलेंस ने ट्रक में मारी टक्कर, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 3 की हालत नाजुक

NALANDA : इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा से आ रही है, जहां दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि इस हादसे में तीन लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं.

नालंदा में एंबुलेंस ने ट्रक में मारी टक्कर, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 3 की हालत नाजुक
Anamika
2 मिनट

NALANDA : इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा से आ रही है, जहां दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि इस हादसे में तीन लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं. 

हादसा  जिले के चंडी थाना इलाके के गौढ़ापर की है, जहां खड़ी ट्रक में एम्बुलेंस ने टक्कर मार दी. हादसा इतना जबरदस्त हुआ की मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई. घटना के बारे में बताया जाता है कि नगर थाना इलाके के चैनपुरा गांव निवासी वीरू पासवान की पत्नी शोभा देवी रविवार की देर रात छत से गिर गई थी. जिसे इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल लाया गया. वहां प्राथमिक इलाज के बाद महिला को विम्स रेफर किया गया.

 एंबुलेंस चालक मरीज को विम्स ना ले जाकर पटना ले जा रहा था. इसी दौरान चंडी थाना इलाके के गौढ़ापर गांव के समीप एंबुलेंस चालक ने खड़ी ट्रक में टक्कर मार दी. जिसमें एंबुलेंस पर सवार घायल मरीज शोभा देवी, उसके पति वीरू पासवान, सुदामा पासवान और आशा देवी की मौत मौके पर ही हो गई. जबकि इस हादसे में एम्बुलेंस पर सवार बालेश्वर पासवान ,सरिता देवी और संसार देवी गंभीर रुप से घायल हो गई. लोगों का आरोप है कि एंबुलेंस चालक नशे की हालत में था और तेजी से गाड़ी चला रहा था, जिस कारण हादसा हुआ.  घटना की जानकारी मिलते ही चंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल  में भर्ती कराया गया है.

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRANAY RAJ

FirstBihar संवाददाता