ब्रेकिंग
भ्रष्ट कार्यपालक पदाधिकारी के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में तीन ठिकानों पर रेड✦‘रील बनानी है तो थिएटर जॉइन करें’, स्कूल में वीडियो बनाने वाले शिक्षकों को शिक्षा मंत्री की सख्त चेतावनी✦लड्डू के लिए Gen Z का अनोखा आंदोलन, सड़कों पर उतरे सैकड़ों छात्र, सोशल मीडिया पर बनी 'लड्डू जनता पार्टी'✦21 नवंबर को बिहार आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दौरे को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर NDA की बड़ी बैठक✦दिवाली-छठ को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, इस दिन तक डॉक्टरों-स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी पर रोक; 24 घंटे एक्टिव रहेंगे कंट्रोल रूम✦भ्रष्ट कार्यपालक पदाधिकारी के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में तीन ठिकानों पर रेड✦‘रील बनानी है तो थिएटर जॉइन करें’, स्कूल में वीडियो बनाने वाले शिक्षकों को शिक्षा मंत्री की सख्त चेतावनी✦लड्डू के लिए Gen Z का अनोखा आंदोलन, सड़कों पर उतरे सैकड़ों छात्र, सोशल मीडिया पर बनी 'लड्डू जनता पार्टी'✦21 नवंबर को बिहार आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दौरे को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर NDA की बड़ी बैठक✦दिवाली-छठ को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, इस दिन तक डॉक्टरों-स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी पर रोक; 24 घंटे एक्टिव रहेंगे कंट्रोल रूम

व्हाट्सएप पर प्रेमिका से हुई बहस, नालंदा के प्रेमी ने खुद को लगा ली आग

NALANDA : इश्क़ अंधा होता है.. यह बात जमाने से कही और सुनी जाती रही है। लेकिन इश्क़ में मामूली सी बात पर अगर प्रेमी खुद को आग लगा ले तो इसे क्या कहेंगे। एक जुनूनी आशिक़ की ऐसी ही कहान

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

NALANDA : इश्क़ अंधा होता है.. यह बात जमाने से कही और सुनी जाती रही है। लेकिन इश्क़ में मामूली सी बात पर अगर प्रेमी खुद को आग लगा ले तो इसे क्या कहेंगे। एक जुनूनी आशिक़ की ऐसी ही कहानी नालंदा से सामने आई है जहां अपनी प्रेमिका से व्हाट्सएप चैट के दौरान मामूली सी बहस में एक आशिक़ ने खुद के शरीर में ही आग लगा ली।


घटना बिहार थाना इलाके के गुफापर मोहल्ले की है। इस मोहल्ले में रहने वाले एक युवक ने शरीर पर पेट्रोल डाल आग लगा ली। जिससे वह धू-धू कर जलने लगा। यह नजारा देख मोहल्लेवासी सन्न रह गए। किसी तरह लोगों ने आग पर काबू पाया । इसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर कर दिया। 


दरअसल युवक निकेत कुमार अपनी प्रेमिका से व्हाट्सएप चैट कर रहा था। इसी दौरान किसी बात पर दोनों के बीच बहस हो  गई। जिससे नाराज़ निकेत ने इस घटना को अंजाम दिया। निकेत शेखपुरा जिला के पांची गांव निवासी शैलेंद्र प्रसाद का पुत्र है।  निकेत बिहार में किराया के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रहा है।  गांव की एक युवती से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है।