ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

नालंदा में मर्डर, जमीनी विवाद में शख्स की गोली मारकर हत्या

NALANDA : नालंदा के इस्लामपुर थाना इलाके के कल्याणपुर गांव में बीती रात जमीनी विवाद में एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी. जिसके बाद से घर में कोहराम मच गया है. बताया जा रहा है कि

नालंदा में मर्डर, जमीनी विवाद में शख्स की गोली मारकर हत्या
Anamika
2 मिनट

NALANDA : नालंदा  के इस्लामपुर थाना इलाके के कल्याणपुर गांव में बीती रात जमीनी विवाद में एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी. जिसके बाद से घर में कोहराम मच गया है. 

बताया जा रहा है कि पहले के विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया है. मृतक की पहचान 45 साल के श्यामदेव प्रसाद के रुप में की गई है. परिजनों ने बताया कि जितेंद और रामजी प्रसाद से उसका पूर्व से विवाद चल रहा था.

कुछ महीने पहले उसके परिवार के एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी थी. जिसमें मृतक समेत अन्य लोगों को अभियुक्त बनाया गया था.  मृतक बेल पर छूटने के बाद गांव में रह रहा था. बीती रात वह धान की रखवाली करने खेत जा गया था, इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है.  थानाध्यक्ष शरद रंजन ने बताया कि पूर्व के जमीनी विवाद को लेकर हत्या की गयी है. बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. 


रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता