ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

बड़ी खबर : नालंदा में जेडीयू विधायक की गाड़ी का एक्सीडेंट, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर

NALANDA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है नालंदा से जहां जेडीयू विधायक की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है. तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी स्कार्पियो में जोरदार टक्कर मारी है. हालां

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है नालंदा से जहां जेडीयू विधायक की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है. तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी स्कार्पियो में जोरदार टक्कर मारी है. हालांकि की इस घटना में किसी के भी हताहत की कोई सूचना नहीं है. बताया जा रहा है कि इस्लामपुर विधानसभा से जदयू  विधायक चंद्रसेन की इस सड़क हादसे में बालबाल जान बची है. 


घटना जिले के हरनौत थाना इलाके की है. जहां देर शाम जदयू  विधायक चंद्रसेन की गाड़ी एक्सीडेंट हो गया. मिली जानकारी के मुताबिक एमएलए चंद्रसेन अपनी स्कार्पियो गाड़ी से एकंगरसराय से पटना जा रहे थे तभी हिलसा थाना इलाके के आरपीएस स्कूल के पास एक तेज रफ़्तार से आ रही ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी. जिसके कारण गाड़ी का पिछला टायर ब्लास्ट कर गया. 


इस हादसे में विधायक की गाड़ी के ड्राइवर की सूझबूझ के कारण एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. स्थानीय लोगों ने फौरन इसकी जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने नशे में धुत दो ड्राइवरों को गिरफ्तार किया.

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता