ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

नालंदा : थाने में मैडम ने बॉयफ्रेंड से रचाई शादी, जिले में आग की तरह फैल गई खबर

NALANDA : प्रेम प्रसंग का एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. घटना नालंदा जिले की है. जहां थाना परिसर में एक प्रेमी जोड़े ने शादी रचाई. दरअसल मेडिकल दुकान प

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : प्रेम प्रसंग का एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. घटना नालंदा जिले की है. जहां थाना परिसर में एक प्रेमी जोड़े ने शादी रचाई. दरअसल मेडिकल दुकान पर काम करने वाला एक आशिक स्कूल में पढ़ाने वाली एक मैडम से प्यार करता था. कुछ ही दिन पहले दोनों घर से फरार हो गए थे. जिनको मोहल्ले वालों ने पटना के एक पार्क में पकड़ा था. 


घटना नालंदा जिले के सिलाव थाना इलाके की है. जहां कड़ाह बाजार के रहने वाला प्रेमी अनुज कुमार ने थाने में अपनी प्रेमिका से शादी रचाई. अनुज बाइपास पर नवाब मेडिकल हॉल में रहता है. वहीं, प्रेमिका सिलाव में जीवन ज्योति स्कूल में पढ़ाती थी. बताया जा रहा है कि प्रेमी की गहरी दोस्ती प्रेमिका के पिता से है. जिसके कारण जब भी कोई प्रेमिका के घर में बीमार पड़ता था तो उसके घर उसका आना जाना लगा रहता था. इसी बीच दोनों में प्यार हो गया. 22 अगस्त 2019 को बाढ़ कोर्ट में जा कर प्रेमी-प्रेमिका कोर्ट मैरेज कर लिया. 14 नवंबर 2019 को प्रेमिका अपने माता-पिता को कोर्ट मैरेज के बारे में बता दी.


जब घर वालों को इस बात की खबर लगी तो उन्होंने लड़की की जमकर पिटाई की. उसके बाद 14 तारीख को ही प्रेमी-प्रेमिका घर से फरार हो गयी. मोहल्ले वाले के सहयोग से कपल को पटना के एक पार्क से पकड़ा गया.  थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने जब पूछा तो प्रेमी-प्रेमिका ने कोर्ट मैसेज के बारे जारी जानकारी बतायी और कोर्ट मैरेज का कागज दिखाया. पुलिस ने दोनों के परिजनों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया. उसके बाद दोनों प्रेमी युगल थाना परिसर में बने मंदिर में पहुंचे और फिर प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर देकर पत्नी स्वीकार किया.