ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

नालंदा में अनाज नहीं मिलने पर प्रदर्शन, PDS डीलर पर मनमानी का आरोप

NALANDA : जहां एक ओर लॉकडाउन को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी कार्डधारियों को 5 किलो अनाज देने की घोषणा की है । वहीं नालंदा जिले के पीडीएस डीलर सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ा

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

NALANDA : जहां एक ओर लॉकडाउन को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी कार्डधारियों को 5 किलो अनाज देने की घोषणा की है । वहीं नालंदा जिले के पीडीएस डीलर सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं ।


मामला बिहारशरीफ प्रखंड के पलटपुरा पंचायत के देवकली गांव का है । ग्रामीण कुम्हरी देवी, तेतरी देवी, कमला देवी, कविता देवी, कुंती देवी, जवाहर पासवान, कमलेश पासवान, अनिल चौधरी की माने तो सरकार की घोषणा के बाद जब वे लोग अनाज लेने पीडीएस दुकान जाते है तो डीलर योगेश्वर पासवान यह कहकर उनलोगों को भगा देता है कि उजाला और पीला कार्ड पर अनाज नहीं दिया जाएगा । ये ही नहीं ये लोग डीलर पर गाली गलौज भी करने का आरोप लगा रहे है ।


वहीं पंचायत की मुखिया सुमबुल आफरीन और मुखिया प्रतिनिधि नौशाद अहमद ने भी डीलर पर मनमानी करने का आरोप लगाया है ।  उन्होनें बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत प्रखण्ड विकास पदाधिकारी से की है मगर अब तक कोई निराकरण नहीं हुआ । लॉकडाउन में गरीबों के घरों में ठीक से चूल्हा नहीं चल पा रहा है । ऐसे में अधिकारियों को इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए । वहीं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि मुखिया द्वारा अनाज दिए जाने की शिकायत मिली है । जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी ।


टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता