ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

Road Accident In Bihar:बच्चों को ले जा रही स्कूली मैजिक वैन पलटी; आधा दर्जन बच्चे जख्मी

Road Accident In Bihar:राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नालंदा से निकलकर सामने आया है। जहां सड़क हादसे में कई बच्चे घायल हो गए।

Road Accident In Bihar
आधा दर्जन बच्चे जख्मी
© GOOGLE
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Road Accident In Bihar: बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नालंदा से निकलकर सामने आया है। जहां सड़क हादसे में कई बच्चे घायल हो गए। इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। 


मिली जानकारी के अनुसार, नालंदा जिले के सिलाव में स्कूली बच्चों को ले जा रही मैजिक वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। वैन दुर्घटनाग्रस्त होने से आधे दर्जन से अधिक बच्चे जख्मी हो गए, जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जाती है। सभी बच्चों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


बताया जा रहा है कि सिलाव गोरौर पथ पर छविलापुर थाना क्षेत्र के कहटा गांव के पास यह दुर्घटना हुई। इस घटना के बाद छविलापुर की ओर से सिलाव नेपुरा स्थित जीनियस पब्लिक स्कूल के लिए वैन जा रही थी। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल,घटना की सुचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। 


बता दें कि जिला प्रशासन द्वारा ठंड को लेकर 11 जनवरी तक विद्यालयों को बंद कर दिया गया था। जिसके बाद आज सोमवार से नालंदा जिले में सभी विद्यालयों में पढ़ाई शुरू हो रही है। स्कूल खुलने के बाद बच्चे पहले दिन ही हादसे का शिकार हो गए। अब इस हादसे के बाद पुरे इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है।