ब्रेकिंग
अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव ✦Patna Book Fair 2026: पटना पुस्तक मेला में इस बार किताबों के साथ सिनेमा और बिहार का स्वाद भी, जानें कब से शुरू होगा आयोजन✦Bihar Crime News : आर्केस्ट्रा में मचा बवाल, मनपसंद गाना नहीं बजा तो युवक ने बाजा ऑपरेटर को मार दी गोली✦पटना के होटल में देह व्यापार का खुलासा! 4 महिलाएं-3 पुरुष पकड़े गए, नाबालिग के रेस्क्यू से मचा हड़कंप✦अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव ✦Patna Book Fair 2026: पटना पुस्तक मेला में इस बार किताबों के साथ सिनेमा और बिहार का स्वाद भी, जानें कब से शुरू होगा आयोजन✦Bihar Crime News : आर्केस्ट्रा में मचा बवाल, मनपसंद गाना नहीं बजा तो युवक ने बाजा ऑपरेटर को मार दी गोली✦पटना के होटल में देह व्यापार का खुलासा! 4 महिलाएं-3 पुरुष पकड़े गए, नाबालिग के रेस्क्यू से मचा हड़कंप

दरवाजा खोलने में इतनी देर क्यों ? गुस्से में आपा खो बैठा सनकी पति... पत्नी को मारी गोली; मौके पर दर्दनाक मौत

Bihar Crime News: नालंदा के हरनौत में घरेलू विवाद के दौरान एक महिला की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी पति को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है और घटना की प्रारंभिक जांच शुरू कर...

दरवाजा खोलने में इतनी देर क्यों ? गुस्से में आपा खो बैठा सनकी पति... पत्नी को मारी गोली; मौके पर दर्दनाक मौत
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: नालंदा के हरनौत में घरेलू विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. आरोप है कि दरवाजा खोलने में हुई देरी से नाराज पति ने पत्नी के सिर में गोली मार दी. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया.


मामला कल्याण बिगहा थाना क्षेत्र के कोलावां गांव का है. मृतका की पहचान 26 वर्षीय कांति देवी के रूप में हुई है. आरोपित की पहचान गांव निवासी लड्डू मांझी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि लड्डू मांझी ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर चलाता है और करीब दो महीने बाद दरभंगा से कमाकर अपने घर लौटा था.


गुरुवार रात नशे में घर पहुंचा पति

स्वजन के अनुसार, लड्डू मांझी गुरुवार रात नशे की हालत में घर पहुंचा था. उस समय दरवाजा खोलने में किसी वजह से देर हो गई. इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई. आरोप है कि विवाद बढ़ने पर लड्डू मांझी ने अपनी पत्नी कांति देवी के सिर में गोली मार दी.


गोली लगने के बाद कांति देवी की मौके पर ही मौत हो गई. गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी.


आरोपित की मां के अनुसार, लड्डू मांझी मोटरसाइकिल खरीदना चाहता था, जिसका उसकी पत्नी विरोध करती थी. बताया गया कि इस बात को लेकर भी दोनों के बीच विवाद चल रहा था. घटना वाली रात दरवाजा खोलने में हुई देरी के बाद विवाद बढ़ गया और गोली चल गई.


हथियार के साथ पति गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही कल्याण बिगहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. थानाध्यक्ष निशा भारती पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं और आरोपी लड्डू मांझी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया.


थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटाई जा रही है.