ब्रेकिंग
अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान

Bihar Accident News: बिहार में बेकाबू ट्रक ने पांच लड़कों को रौंदा, दो की दर्दनाक मौत; तीन बुरी तरह घायल

Bihar Accident News: नालंदा के चंडी थाना क्षेत्र में दो बाइकों की टक्कर के बाद तेज रफ्तार ट्रक ने पांच युवकों को रौंद दिया, हादसे में दो की मौत और तीन गंभीर रूप से घायल।

Bihar Accident News
प्रतिकात्मक
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Accident News: बिहार के नालंदा जिले में चंडी थाना क्षेत्र के मेहंदी बिगहा मोड़ पर हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ, जब दो बाइकों पर सवार पांच युवक उतरा गांव की ओर जा रहे थे।


मृतकों की पहचान उतरा गांव निवासी गोरे लाल पासवान के 25 वर्षीय पुत्र कौशल कुमार और मदन तांती के 23 वर्षीय पुत्र विष्णु कुमार के रूप में की गई है। घायलों में रौशन कुमार, केवई गांव निवासी सुक्खू कुमार और एक अज्ञात युवक शामिल हैं, जिनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक चालक एक-दूसरे को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान दोनों बाइकें आपस में टकरा गईं, जिससे सभी युवक सड़क पर गिर पड़े। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया और चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।


स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को नूरसराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया है।


हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने शवों को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और मुआवजे की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही बिहारशरीफ सदर डीएसपी संजय कुमार जायसवाल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया।


बिहारशरीफ सदर डीएसपी संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है और तीन लोग घायल हैं। फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। फिलहाल दोनों शवों का पोस्टमार्टम बिहारशरीफ सदर अस्पताल में कराया जा रहा है और मामले की जांच जारी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता