ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

मिशन हरियाली के तहत शिक्षकों ने किया पौधारोपण, ग्रामीणों के बीच बांटे फलदार पौधे

NALANDA : सीएम नीतीश की महत्वकांक्षी योजना जल जीवन हरियाली के सौजन्य से बिहारशरीफ प्रखंड के मुरौरा गांव में शिक्षक अश्वनी राज के नेतृत्व में शिक्षकों के द्वारा ग्रामीणों के बीच फलद

मिशन हरियाली के तहत शिक्षकों ने किया पौधारोपण, ग्रामीणों के बीच बांटे फलदार पौधे
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : सीएम नीतीश की महत्वकांक्षी योजना जल जीवन हरियाली के सौजन्य से बिहारशरीफ प्रखंड के मुरौरा गांव में शिक्षक अश्वनी राज के नेतृत्व में शिक्षकों के द्वारा ग्रामीणों के बीच फलदार पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया.  पौधों का वितरण करते हुए शिक्षकों ने ग्रामीणों से पर्यावरण को बचाने का संकल्प दिलवाया. 


मौके पर शिक्षकों ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील भी की. शिक्षकों ने अपने संबोधन में कहा कि आज पूरी दुनिया में ग्लोबल वार्मिंग की समस्या उत्पन्न हो गई है जिसपर रोकथाम करना बहुत अनिवार्य हो गया है. 


ग्रामीणों ने भी शपथ ली थी कि वो पर्यावरण की रक्षा करेंगे ताकि आने वाली पीढ़ी ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित हो. उन्होंने कहा कि भविष्य में पर्यावरण से जुड़ी जो समस्याएं हो सकती हैं उसे पौधारोपण कर रोका जा सकता है इसलिए इस बारे में जागरूकता फैलाना अतिआवश्यक है. इस मौके पर मुकेश कुमार समेत कई लोग मौजूद थे.

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता