ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

निजी क्लिनिक में ईलाज के दौरान मरीज की मौत, गुस्साए परिजनों ने जमकर किया हंगामा

NALANDA : जिले के लहेरी थाना क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ला स्थित निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत हो गई. जिसके बाद आक्रोशित परिजनों ने इलाज में लापरवाही बरतने को लेकर जमकर हंगामा किया.&nb

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

NALANDA : जिले के लहेरी थाना क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ला स्थित निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत हो गई. जिसके बाद आक्रोशित परिजनों ने इलाज में लापरवाही बरतने को लेकर जमकर हंगामा किया. 

परिजनों का कहना है कि 14 अगस्त को  दीपनगर थाना क्षेत्र के तुंगी गांव निवासी टीमल गिरी की पत्नी  मोनी देवी को बुखार होने पर शिवपुरी मोहल्ला स्थित निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया था.  जिसकी मौत गुरुवार के दिन इलाज के दौरान हो गई. परिजनों ने क्लीनिक में डॉक्टरों के नहीं रहने और उनसे पैसे ऐठने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. 

 हंगामा होता देख क्लिनिक के सारे कर्मी वहां से गायब हो गए हैं. परिजनों ने बताया कि इलाज के दौरान उनसे क्लिनिक के द्वारा 80 हजार रुपये वसूल किए गए हैं. इसके बावजूद  मरीज का सही इलाज नहीं किया गया. वहीं  क्लीनिक संचालक का कहना है कि मरीज मेंजइटिस से पीड़ित था और काफी सीरियस था . उसकी हालत को देखते हुए आगे रेफर कर दिया गया था , मगर परिजन  नहीं ले गए और इलाज के दौरान  मौत हो गयी. 

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता