ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

हर्ष फायरिंग में गई एक युवक की जान, मातम में बदली शादी की खुशियां

NALANDA: शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान एक शख्स के सिर में गोली लग गई जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। देखते ही देखते खुशी का माहौल मातम में तब्दिल हो गया।<

हर्ष फायरिंग में गई एक युवक की जान, मातम में बदली शादी की खुशियां
Santosh Singh
2 मिनट

NALANDA: शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान एक शख्स के सिर में गोली लग गई जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। देखते ही देखते खुशी का माहौल मातम में तब्दिल हो गया।


बताया जाता है कि मृतक विकास कुमार की ममेरी बहन की शादी थी। शुक्रवार की देर रात अमावा गांव में वह शादी में शामिल होने के लिए आया हुआ था। गाजे बाजे के साथ बारात पहुंची थी इस दौरान खुशी का माहौल बना हुआ था। बारात लगने के दौरान समधी मिलन के वक्त विकास छत पर खड़ा था तभी मौसेरे भाई रोहित ने हर्ष फायरिंग कर दी जो विकास के सिर में जा लगी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। इस दौरान अफरा-तफरी मच गयी और खुशी का माहौल गम में बदल गया। 



घटना के पीछे रोहित कुमार का अपने ही परिवार वालों से जमीन का विवाद बताया जा रहा है। परिजनों ने जमीन के विवाद को लेकर हर्ष फायरिंग की आड़ में इस घटना को अंजाम देने की बात कही जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है वही इस मामले के हरेक बिंदुओं पर जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK

FirstBihar संवाददाता