ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

नालंदा में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, कुख्यात अपराधी 'लाल बादशाह' फरार

पुलिस ने मौके से कुख्यात अपराधी लाल बादशाह को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन उसके साथियों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसे छुड़ा लिया। करीब 30 राउंड से अधिक गोलियां चलीं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

bihar
अपराधियों की तलाश जारी
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र स्थित बडी गांव के पास मंगलवार को पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गयी। खुदागंज थाना क्षेत्र के बौरीडीह निवासी कुख्यात अपराधी लाल बादशाह अपने करीब 10 साथियों के साथ खंधा इलाके में अपराध की योजना बना रहा था और नशीले पदार्थों का सेवन कर रहा था।


इसी दौरान मोटरसाइकिल से गश्ती लगा रही इस्लामपुर पुलिस को इस बात की गुप्त सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने थाना एवं वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए मौके पर छापेमारी की। पुलिस ने लाल बादशाह समेत कुछ बदमाशों को हिरासत में ले लिया था, लेकिन तभी उसके अन्य साथियों ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए उसे छुड़ा लिया।


दोनों ओर से करीब 30 राउंड से अधिक गोलियां चलीं। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मौके की गंभीरता को देखते हुए दर्जनों थानों की पुलिस और हिलसा डीएसपी-2 गोपाल कृष्ण फोर्स के साथ पहुंचे, लेकिन तब तक लाल बादशाह अपने साथियों के साथ फरार हो चुका था।


बताया जाता है कि लाल बादशाह पर आर्म्स एक्ट समेत कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और विस्तृत जानकारी साझा करने से बच रही है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और अपराधियों की तलाश जारी है।

नालंदा से राजेश कुमार विश्वकर्मा