ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

डबल मर्डर से फैली सनसनी ! 5 थानों की टीम को शराबी ने दौड़ाया

NALANDA : नालंदा पुलिस को डबल मर्डर की सूचना मिली तो देखते ही देखते पुलिस वालों के हाथ-पांव फूलने लग गए। आनन-फानन में पांच थानों की पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंच गयी। लेकिन फिर वहां

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

NALANDA : नालंदा पुलिस को डबल मर्डर की सूचना मिली तो देखते ही देखते पुलिस वालों के हाथ-पांव फूलने लग गए। आनन-फानन में पांच थानों की पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंच गयी। लेकिन फिर वहां कुछ यूं हुआ कि पुलिस ने अपना सिर पीट लिया।


भागनबिगहा थाने पर भीम चौधरी नाम का एक ग्रामीण पहुंचा और उसने थानाध्यक्ष को बताया कि मैनें दो व्यक्ति की हत्या कर शव को छतरपुर के खंधा में  ठिकाने लगा दिया है। भीम चौधरी की बात पर थानाध्यक्ष भौंचक रह गये। आनन-फानन में उन्होनें अपने वरीय अधिकारियों को सूचना दे दी। बात आग की तरह फैल गयी और थानाध्यक्ष की सूचना पर मौका-ए-वारदात पर एसडीओ, डीएसपी समेत पांच थानों की पुलिस मौक पर पहुंच गयी। लेकिन पुलिस को जो कुछ वहां मिला उसे देख कर उन्हें अपनी करनी पर दुख हुआ।


भीम चौधरी ने समेन्द्र गोप और बबलू गोप के हत्या की बात थानेदार को कही थी। पुलिस वहां पहुंची तो कुछ नहीं मिला। फिर पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो बबलू मेयार गांव के पास पुआल लादते मिल गया वहीं समेन्द्र भी मेघी नगमा गांव से सकुशल मिल गया। दोनों को खोज निकालने के बाद पुलिस ने चैन की सांस ली ।


अब बारी थी सूचना देने वाले भीम चौधरी की। जिसकी शामत आनी तय थी। उसने एक दो नहीं बल्कि पांच थानों की पुलिस को अपने करतूत से हलकान कर दिया था। भीम चौधरी की पुलिस ने जांच करवायी थी तो वह नशे में मिला वहीं जिस बबलू की हत्या की बात वह कह रहा था वो भी नशे में था। दोनों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता