ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसले

बिहार: अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की दर्दनाक मौत, फीकी पड़ी दिवाली की रौनक

NALANDA: नालंदा में अलग-अलग घटनाक्रमों में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पहली घटना चिकसौरा थाना क्षेत्र के हुरारी गांव की है, जहां भुतही नदी में एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। दू

बिहार: अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की दर्दनाक मौत, फीकी पड़ी दिवाली की रौनक
Mukesh Srivastava
3 मिनट

NALANDA: नालंदा में अलग-अलग घटनाक्रमों में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पहली घटना चिकसौरा थाना क्षेत्र के हुरारी गांव की है, जहां भुतही नदी में एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। दूसरी घटना भागनबीघा ओपी क्षेत्र फोरलेन के पास काटापर गांव है, जहां सड़क हादसे में एक शख्स की जान चली गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।


दरअसल, चिकसौरा थाना क्षेत्र के हुरारी गांव निवासी शैलेश कुमार का 5 साल का बेटा अमित कुमार शौच के लिए भुतही नदी के किनारे गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नदी में जा गिरा। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों को शंका हुई। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कहीं पता नहीं चला। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने अमित का शव नदी के पानी में तैरता पाया। 


घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, दूसरी घटना भागनबीघा ओपी क्षेत्र फोरलेन के निकट काटापर गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार दो छात्र को रौंद दिया, जिससे एक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।


मृतक छात्र की पहचान रहुई थाना क्षेत्र के पचासा गांव निवासी झुनझुन कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि झुनझुन अपने एक दोस्त के साथ साईकिल पर सवार होकर पढ़ने के लिए कोचिंग जा रहा था। इसी दौरान आज्ञात वाहन ने साईकिल में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे झुनझुन की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



टैग्स

संबंधित खबरें