ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

BIHAR NEWS : करंट लगने से महिला की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

NALANDA : बिहार के नालंदा से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां शनिवार की सुबह करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। मृतक की पहचान चण्डी थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी

BIHAR NEWS : करंट लगने से महिला की दर्दनाक मौत,  ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NALANDA : बिहार के नालंदा से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां शनिवार की सुबह करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। मृतक की पहचान चण्डी थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी बुधन जमादार की 35 वर्षीय पत्नी रजिया देवी के रूप में की गई है। आक्रोशित ग्रामीण सड़क जाम कर मुआवजे की मांग कर रहे हैं। 


जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई. मृतक की पहचान चण्डी थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी बुधन जमादार की 35 वर्षीय पत्नी रजिया देवी के रूप में की गई है। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को हिलसा-नूरसराय मुख्य मार्ग के हथकट्टा मोड़ के पास रखकर सड़क जाम कर दिया है। 


वहीं, परिजन प्रशासन से मुआवजा और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस घटना की सूचना मिलते ही चण्डी थानाध्यक्ष अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंच आक्रोशितों को समझाने का प्रयास किया। परिजनों ने बताया कि रजिया देवी धान काटने के लिए धर्मपुर खंधा जा रही थी। तभी रास्ते में बोरिंग चलाने के लिए बिछाए गए बिजली तार के संपर्क में आ गई। जिसके बाद वह गंभीर रूप से झुलस गई। 


जबकि, घटना के बाद आसपास के लोग बचाने के लिए दौड़े तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जिसके बाद इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शव को हिलसा-नूरसराय मुख्य मार्ग के हथकट्टा मोड़ के पास रखकर और टायर जलाकर जाम कर दिया।घटना की सूचना मिलने पर चण्डी थानाध्यक्ष सुमन कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। 


इधर थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों की मांग है कि जिस खेत में यह हादसा हुआ है, उस खेत के मालिक आश्रितों को मुआवजा दे। फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और सड़क जाम हटाने के प्रयास में जुटी हुई है।