ब्रेकिंग
बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबबिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाब

कोरोना किट घोटाला में नपे 3 स्वास्थ्य कर्मी, ऑडियो वायरल होने के बाद खुली पोल

NALANDA : घोटालों, फर्जी बहाली, लाखों का गबन... आदि मसलों पर नित्य नयी कारगुजारियों के लिए बदनाम शिक्षा विभाग को पछाड़ने में इन दिनों स्वास्थ्य विभाग के कुछ कर्मी जुट गये हैं. एक हफ्ते

कोरोना किट घोटाला में नपे 3 स्वास्थ्य कर्मी, ऑडियो वायरल होने के बाद खुली पोल
Anamika
2 मिनट

NALANDA : घोटालों, फर्जी बहाली, लाखों का गबन... आदि मसलों पर नित्य नयी कारगुजारियों के लिए बदनाम शिक्षा विभाग को पछाड़ने में इन दिनों स्वास्थ्य विभाग के कुछ कर्मी जुट गये हैं.

 एक हफ्ते पहले वेतन घोटाले का भंडाफोड़ होने के बाद अब कोरोना किट घोटाले का मामला सामने आने लगा है. महामारी के इस घड़ी में भी स्वास्थ्य कर्मी मानवता को शर्मसार कर रहे हैं.  किट गायब करने अथवा बेचने की मिली शिकायत के बाद सिविल सर्जन डॉ. राम सिंह ने एसीएमओ डॉ. राजेन्द्र कुमार राजेश को जांच का आदेश दिया  था, जिसकी जांच रिपोर्ट सामने आ गई है. जिसके बाद दोषी पाए गए तीनों स्वास्थ्य कर्मी पर कार्रवाई की गई है.

किट घोटाले की जांच की सबूत और पुख्ता हो गया कि जब सदर अस्पताल के एक कर्मी का ऑडियो वायरल हुआ. ऑडियो में कहा जा रहा है कि चार-पांच लोगों की रिपोर्ट निगेटिव करके कोरोना जांच किट लेते आना. हमें दे देना. कोरोना काल में इस तरह के कार्य काफी संगीन माना जा रहा  है. जांच पूरी होने के बाद नालंदा के सिविल सर्जन डॉ राम सिंह ने लैब टेक्नीशियन को नौकरी से बर्खास्त करने की अनुशंसा जबकि हेल्थ मैनेजर और लिपिक को निलंबित करते हुए प्रपत्र क का गठन किया है. उन्होंने कहा कि जांच में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता