ब्रेकिंग
जमीन की जमाबंदी में बड़ा फर्जीवाड़ा, CO और राजस्व कर्मी समेत 55 लोगों पर केस; डिजिटल सिस्टम पर भी उठे सवालराबड़ी देवी के नए सरकारी बंगले का रंग बदला, भगवा हटाकर इस कलर से पेंट करा रही सरकार; लालू परिवार ने जताई थी आपत्तिमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में लापरवाही पर एक्शन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सस्पेंडशॉर्ट सर्किट से फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों की मशीनें और सामान जलकर राखकेंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया मंजूर; क्या है वजह?जमीन की जमाबंदी में बड़ा फर्जीवाड़ा, CO और राजस्व कर्मी समेत 55 लोगों पर केस; डिजिटल सिस्टम पर भी उठे सवालराबड़ी देवी के नए सरकारी बंगले का रंग बदला, भगवा हटाकर इस कलर से पेंट करा रही सरकार; लालू परिवार ने जताई थी आपत्तिमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में लापरवाही पर एक्शन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सस्पेंडशॉर्ट सर्किट से फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों की मशीनें और सामान जलकर राखकेंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया मंजूर; क्या है वजह?

BIHAR: तेजी से हो रहा राजगीर क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण, पिच के लिए महाराष्ट्र से मंगवाई गई लाल मिट्टी

भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने बताया कि राजगीर खेल परिसर में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम निर्माण का कार्य किया जा रहा है। स्टेडियम में सभी मानकों को ध्यान में रखकर कार्य किए जा रहे हैं।

bihar
राजगीर क्रिकेट स्टेडियम
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BIHAR: नालंदा के राजगीर में निर्माणाधीन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का कार्य तेज गति से हो रहा है। अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप क्रिकेट स्टेडियम को तैयार किया जा रहा है। क्रिकेट पिच एवं आउटफिल्ड का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा जनरल स्टैंड ईस्ट, जनरल स्टैंड वेस्ट तथा रिवर्स पवेलियन का सिविल वर्क भी तेजी से पूरा किया जा रहा है। क्रिकेट स्टेडियम में मेन पवेलियन के स्ट्रक्चर का कार्य पूरा कर लिया गया है और फिनिशिंग (ब्रिक वर्क, प्लास्टर, पुट्टी , वायरिंग आदि का काम) का कार्य तेजी से किया जा रहा है। 


भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने बताया कि राजगीर खेल परिसर में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम निर्माण का कार्य किया जा रहा है। स्टेडियम में सभी मानकों को ध्यान में रखकर कार्य किए जा रहे हैं। बारिश के मौसम में मैदान से पानी निकासी हेतु ड्रेनेज प्रणाली विकसित की जा रही है।


उन्होंने कहा कि 6 पिचों के निर्माण के लिए महाराष्ट्र से लाल मिट्टी मंगवाई गई है। पिच पर घास लगाने का कार्य लगभग पूरा हो गया है। इसके अलावा 7 पिचों के निर्माण हेतु बिहार के मोकामा से भी काली मिट्टी लाई गई। अंतर्राष्ट्रीय मानक के अनुसार क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण को लेकर लगातार समीक्षा बैठक एवं निरीक्षण किया जा रहा है। एजेंसी को तेजी से कार्य पूरा करने का निदेश दिया गया है। सचिव ने एजेंसी सख्त निदेश देते हुए कहा कि क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण में किसी भी तरह की देरी न हो। 


क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण 72843 वर्गमीटर भूखण्ड पर किया जा रहा है। इस स्टेडियम में 40,000 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था होगी। यह स्टेडियम अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा, जिसमें खिलाड़ियों के लिए विशेष पवेलियन, कोच और मैनेजर के लिए बैठने की विशिष्ट व्यवस्था, वीवीआईपी अतिथियों के लिए विशेष स्टैंड शामिल होगा। इसके निर्माण होने के उपरांत राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मैचों के आयोजन के साथ-साथ स्थानीय खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और खेल सुविधाएं मिल सकेंगी। बिहार में क्रिकेट के विकास के लिए यह स्टेडियम मील का पत्थर साबित होगा।